200 रुपये का 'कर्ज' और 30 साल का 'फ़र्ज़'...! ❤️✨ एक तरफ जहाँ करोड़ों रुपये डकार कर देश से भाग जाने वाले बड़े-बड़े उद्योगपतियों की ख़बरों से अखबार रंगे रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो हमारे दिल को छू लेती है और इंसानियत पर भरोसा गहरा कर देती है। यह कहानी है केन्या के वर्तमान सांसद रिचर्ड टोंगी की। 📅 फ्लैशबैक (1989): बात करीब 30 साल पुरानी है। रिचर्ड तब भारत के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के मौलाना आज़ाद कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। परदेस में अकेले, जेब खाली और खाने-पीने की किल्लत। ऐसे मुश्किल दिनों में कॉलेज के पास ही किराना दुकान चलाने वाले काशीनाथ गवली काका उनके तारणहार बने। काका ने न सिर्फ उन्हें रहने के लिए छत दिलाई, बल्कि अपनी दुकान से राशन भी दिया। जब रिचर्ड अपनी पढ़ाई पूरी कर वापस केन्या लौटे, तो अनजाने में काका के ₹200 का उधार उनके सिर बाकी रह गया था। 🚀 वक्त बदला, रुतबा बदला... पर संस्कार नहीं बदले! केन्या लौटकर रिचर्ड ने राजनीति में कदम रखा, बड़ी सफलता पाई और वहाँ के रक्षा व विदेश मंत्रालय की समिति के उपाध्यक्ष (सांसद) बन गए। रसूख और पैसा तो आ गया, लेकिन भारत की वो मिट्टी और गवली काका के ₹200 का 'कर्ज' वो कभी नहीं भूले। ✈️ 30 साल बाद 'घर' वापसी: हाल ही में जब वे केन्या सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए, तो दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उनके कदम सीधे छत्रपति संभाजीनगर की ओर मुड़ गए। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने गवली काका का घर ढूँढ ही निकाला। जब 30 साल बाद दोनों आमने-सामने आए, तो शब्दों की जगह आँखों से आँसू बहने लगे। काका तो इस छोटी सी बात को भूल भी चुके थे, लेकिन जब रिचर्ड ने याद दिलाया, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। "लोग कहते हैं कि पैसे लौटाना ईमानदारी है, लेकिन यह ईमानदारी मैंने इसी भारत देश की मिट्टी से सीखी है और मुझे इस बात पर गर्व है!" — भावुक होकर रिचर्ड टोंगी ने कहा। पारंपरिक स्वागत और अटूट रिश्ता: गवली परिवार ने भी अपने इस विदेशी 'बेटे' और बहू (मिशेल) का स्वागत पूरे पारंपरिक मराठी अंदाज में टोपी, तौलिया और साड़ी देकर किया। रिचर्ड ने उनके घर बड़े चाव से खाना खाया और काका को केन्या आने का न्योता भी दिया। 💡 ईमानदारी कोई सिलेबस देखकर नहीं सीखी जाती, यह तो बस लहू में होती है। पद और प्रतिष्ठा चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, बुरे वक्त में काम आए इंसानों को और अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। रिचर्ड टोंगी ने आज पूरी दुनिया को 'प्रामाणिकता' का एक खूबसूरत पाठ पढ़ाया है। 🙏🇮🇳🇰🇪 #Humanity #Inspiration #Honesty #Indiakenya #HeartWarming #StoryOfTheDay #ChhatrapatiSambhajinagar #TrueStory #ViralStories #RelationshipGoals #🙏कर्म क्या है❓ #❤️जीवन की सीख #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #🌸 सत्य वचन #☝अनमोल ज्ञान
7 likes
9 shares

More like this