दैनिक अपडेट
602 views 10 days ago
सीएचसी सादुल्लानगर से रवाना हुई 'उम्मीद एक्सप्रेस', गांव-गांव पहुंचाएगी परिवार नियोजन का संदेश रेहरा बाजार (बलरामपुर)। परिवार नियोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादुल्लानगर से 'फैमिली प्लानिंग उम्मीद एक्सप्रेस' मोबाइल जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगी, भ्रांतियां दूर करेगी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देगी। मोबाइल वैन को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकल्प मिश्रा ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि संतुलित परिवार स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है। उन्होंने नवविवाहित दंपतियों से विवाह के कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा प्लान करने तथा दो बच्चों के बीच न्यूनतम पांच वर्ष का अंतर रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में "इतनी भी क्या जल्दी" और "मर्द बदलेगा, देश बदलेगा" जैसे संदेशों के माध्यम से पुरुषों की जिम्मेदार भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि परिवार नियोजन केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि पति-पत्नी दोनों की साझा जिम्मेदारी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान ने बताया कि परिवार नियोजन से संबंधित सभी परामर्श, दवाएं और आधुनिक साधन सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद एक्सप्रेस गांव-गांव जाकर पात्र दंपतियों को जागरूक करेगी और उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. लाल सहित अस्पताल का चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से स्वस्थ परिवार, सुरक्षित मातृत्व और जनसंख्या संतुलन का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
14 likes
11 shares

More like this