Newsgenix
549 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️आरबीआई गवर्नर ने मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Policy) का एलान कर दिया है और ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखी हैं। ऐसे में आपको होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर कोई राहत नहीं मिलेगी। मॉनेटरी पॉलिसी का एलान करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पहली तिमाही में असल महंगाई अनुमान से थोड़ी कम रही, जिससे पता चलता है कि लागत बढ़ने का असर कीमतों पर सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में महंगाई (Inflation) बढ़ने की मुख्य वजह खाने-पीने की चीज़ें और ईंधन रहे हैं, और अब तक कीमतों में व्यापक बढ़ोतरी के बहुत कम संकेत मिले हैं। गवर्नर ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया युद्ध से अनिश्चितता बरकरार है, हालांकि, अब ग्लोबल ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। #Newsgenix #RBI
17 likes
11 shares

More like this