सुशील मेहता
707 views • 12 days ago
विश्व पेपर बैग दिवस
पेपर बैग डे (पेपर बैग दिवस) हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। यह प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। आज के समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि प्रदूषण चरम पर है, चाहे वायु प्रदूषण हो या जल प्रदूषण। यह हमारे पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक चीजों में से एक है। पर्यावरण पर प्लास्टिक की थैलियों के प्रतिकूल प्रभावों ने ही पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा दिया
दरअसल, प्लास्टिक को सड़ने में सालों लग जाते हैं, जबकि पेपर बैग में कम समय लगता है और इसे आसानी से रिसाइकल भी किया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर पेपर बैग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकता है
साल 1852 में फ्रांसिस वोले नाम के एक अमेरिकी आविष्कारक ने दुनिया में पहली बार पेपर बैग मशीन बनाया था। बाद में 1871 में, मार्गरेट ई नाइट ने एक और मशीन विकसित की, जो फ्लैट-बॉटम पेपर बैग का उत्पादन करती थी। इससे वह 'किराने की थैलियों की मां' के रूप में लोकप्रिय हो गईं, क्योंकि उनके बनाए पेपर बैग का इस्तेमाल किराने की दुकानों पर खूब किया जाता था। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में, चार्ल्स स्टिलवेल और वाल्टर ड्यूबनेर जैसे कई आविष्कारक आए, जिन्होंने पेपर बैग को एक बेहतर डिजाइन दिया।
दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल छोड़ पेपर बैग की ओर रुख किया है। हालांकि अभी भी करोड़ों लोग प्लास्टिक की थैलियों आदि का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यही वजह है कि 12 जुलाई को पेपर बैग दिवस मनाकर इसके उपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है। पेपर बैग पर्यावरण के अनुकूल हैं और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में मदद करते हैं
#जागरूकता दिवस
11 likes
12 shares