Newsgenix
567 views 4 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट महराजगंज: निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। एक किशोर की सूझबूझ से घटना की जानकारी स्वजन और ग्रामीणों तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया। हालांकि तीनों किशोरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिसवा के मीराबाई नगर के वार्ड नंबर 25 स्थित पोखरा टोला निवासी राजबीर (13), नीतीश यादव (14), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) रविवार दोपहर गांव के निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय नीतीश, रोहन और कृष्णा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद राजबीर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह दौड़कर गांव पहुंचा और शोर मचाते हुए स्वजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कोठीभार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल और गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एक ही गांव के तीन किशोरों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से हुई मृत्यु का प्रतीत होता है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Maharajganj #Child #Newsgenix
12 shares

More like this