महाराणा प्रताप जी पुण्यतिथि per unhen कोटि-कोटि Naman
2 Posts • 123 views
जिसे बड़े बड़े युद्ध ना हिला सके चेतक की मृत्यु पर फूट फूट कर रोए वे महाराणा प्रताप जी 😔 यह चित्र उस भावुक क्षण को दर्शाता है जब चेतक घायल होने के बाद भी अपने स्वामी महाराणा प्रताप जी की रक्षा हेतु एक विशाल दरिया कूद कर पार कर देता है उस दरिया को पार करने की क्षमता किसी सामान्य अश्व में नहीं थी। पर चेतक एक टांग से घायल होने के बाद भी वह दरिया पार कर गया । ओर अपने घायल स्वामी महाराणा जी को सकुशल पहुंचा कर गिर पड़ता है तब महाराणा प्रताप जी चेतक को अपनी बाहों में सहलाने लगते है चेतक को दम तोड़ता देख महाराणा प्रताप जी भावुक होकर फूट फूट कर रोने लगे । जिस महाराणा को कोई हिला नहीं सका , उनके साथी चेतक की वीरगति से उन्हें बहुत कष्ट पहुंचा। चेतक की स्वामिभक्ति महाराणा प्रताप जी के लिए बहुत ही प्रेरक रही। उसके बाद उन्होंने महतभूमि को मुगलों से मुक्त करवाने के लिए फिर से राजपूतों और भीलों की सहायता से सेना बनाई और मुगलों पर हमला किया , और मुगलों के कब्जे से दुर्गों को स्वतंत्र करवाया। महाराणा प्रताप और उनके महान अश्व चेतक को कभी नहीं भुलाया जा सकता। जब तक धरती रहेगी तब तक आप सबका नाम अमर रहेगा । जय मां भवानी #trending #history #rajput #viral #sanatandharma #maharanapratap वीर दुर्गादास राठौड़ #🙏महाराणा प्रताप पुण्यतिथि💐 #👉 लोगों के लिए सीख👈
11 likes
4 shares