दैनिक जागरण खबरे
8 Posts • 7K views
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ब्रह्मपुरी धाम छींच में स्थित यह प्राचीन ब्रह्मा मंदिर सैकड़ों वर्षों की आस्था और इतिहास को समेटे हुए है। कहते हैं यहाँ ब्रह्म मुहूर्त में देवियाँ स्वयं आकर अभिषेक करती हैं और ब्रह्म सरोवर के सफेद कमलों से भगवान का श्रृंगार होता है। आइए इस पवित्र धाम के जीर्णोद्धार का संकल्प लें। #समाचार #खबर #राजस्थान #🙏शाम की आरती🪔
16 likes
16 shares
भक्ति और रंगों के संग पंचधाम हनुमान मंदिर में राधा सखी महिला मंडल का भव्य फागोत्सव समाचार: पंचधाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री राधा सखी महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सखियों ने भजन-कीर्तन, सत्संग और होली के फाग गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्षा सुश्री साधना देवड़ा सहित बांसवाड़ा के विभिन्न महिला मंडलों की सखियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राधा-कृष्ण और रुक्मणि की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसमें कृष्ण के रूप में तनिष्ठा गहलोत तथा राधा रानी के रूप में कथांशी पंचाल और हिनल अहरी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। फागोत्सव में मानस महिला मंडल, श्रीराम कॉलोनी महिला मंडल, शीतला माता महिला मंडल, कुदकेश्वर महिला मंडल, सखी सहेली महिला मंडल, आशापुरी महिला मंडल तथा श्री शिवाय: नमस्तु भय: कृष्णा सेवा संस्थान परिवार सहित अनेक मंडलों की सखियां शामिल हुईं। इस अवसर पर जयश्री पंचाल, प्रेमलता कंसारा, साधना देवड़ा, उषा शर्मा, कांता पवार, किरण, सपना व्यास, पिंकी जोशी, गायत्री जी, लता अहरी, रेणुका श्रीमाली, कैलाश जी, स्नेहलता जी, गायत्री सुथार, भूमिका व्यास, विनीता भावसार, आशा देवड़ा, सविता देवड़ा, लक्ष्मी देवड़ा, उर्मिला शर्मा, देवलता भावसार, भगवती दीदी, मीनाक्षी सेवक सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित रहीं। भजन, फाग गीतों और झांकियों के माध्यम से पूरा परिसर भक्तिरस और रंगों की उमंग से सराबोर हो उठा। #राजस्थान #समाचार #खबर #🙏शाम की आरती🪔
11 likes
19 shares