#😭दिग्दर्शकाच्या 4 वर्षीय चिमुकल्याचा दुःखद मृत्यू➡️ साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF और 'सलार' के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 4 साल के बेटे सोनारश का निधन हो गया है. वह लिफ्ट में फंस गया था, जिसके बाद उसकी जान चली गई. इस दुखद खबर पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर संवेदना जाहिर की है और पोस्ट किया है.
एक्टर पवन कल्याण ने लिखा, 'डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के बेटे का दुखद निधन दिल कचोटने वाला है. तेलुगु और कन्नड़ में डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे कीर्तन नादगौड़ा के परिवार पर आई इस मुसीबत से मैं बहुत दुखी हूं. कीर्तन और श्रीमती समृद्धि पटेल के बेटे सोनारश के नादगौड़ा का निधन हो गया है.'