श्री रामचरितमानस पाठ 🕉️

151 Posts • 10K views
sn vyas
803 views 2 days ago
*॥ श्रीरामचरितमानस – मंगलाचरण ॥* `🕉️ श्री गुरुवे नमः🚩` *वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम् ।* *यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते ॥* [ `श्रीरामचरितमानस, बालकाण्ड , मंगलाचरण – ३` ] *प्रसङ्ग –* `गोस्वामी तुलसीदास जी रामकथा प्रारम्भ करने से पूर्व गुरु-वन्दना कर रहे हैं । प्रथम दो श्लोकों में गणेश एवं माँ शारदा वन्दना के उपरांत यह तीसरा श्लोक गुरु-वन्दना का है ।` `श्लोकार्थ 👉🏻 मैं ज्ञानस्वरूप , नित्य , तथा साक्षात् कल्याण-स्वरूप शङ्कर-रूपी गुरु की वन्दना करता हूँ , जिनके आश्रय में रहने से टेढ़ा चन्द्रमा भी सर्वत्र वन्दित होता है ।` `भावार्थ 👉🏻 गुरु कोई व्यक्ति नहीं , बोध-स्वरूप है । वह शङ्कर है – " शं करोति इति शङ्करः " , कल्याण करता है । चन्द्रमा में स्वयं हजार दोष हैं – वक्रता/टेढ़ापन है , कलंक है , क्षय है , किन्तु वह जब शङ्कर के मस्तक पर स्थान प्राप्त हो गया , तो देवता भी उसे प्रणाम करते हैं । उसही प्रकार से – जीव कितना भी वक्र/टेढ़ा , पापी , दोषी क्यों न हो , यदि वह शङ्कर-रूपी गुरु के चरणों का आश्रय ले ले , तो वही जगत् में वन्दनीय हो जाता है । गुरु का आश्रय दोष को भी भूषण बना देता है ।` `🙇🏻‍♂️👣 ऐसे बोधमय, नित्य , शङ्कर-स्वरूप श्रीगुरुदेव को मैं बारम्बार प्रणाम करता हूँ ।` *गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।* *गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ॥* `🌼👣🌼॥ गुरु ही शिव है , शिव ही गुरु है ॥🌼👣🌼` `जय श्री गुरुदेव🚩` `हर हर महादेव🔱` `हर हर शङ्कर🚩` `जय जय शङ्कर🚩` `~ सर्वज्ञ शङ्कर🚩` `🌄🌆 प्रभात वन्दन 🌆🌄` `© सर्वाधिकार सुरक्षित । सर्वज्ञ शङ्कर🚩 चैनल` `#प्रभात_वंदन` `#सर्वज्ञशङ्कर` `#मानस_मङ्गलाचरण` `#गुरु_वन्दना` `#तुलसीदास` `#रामचरितमानस` `#बोधमयं_नित्यं` `#शंकररूपिणम्` `#गुरु_महिमा` #श्रीरामचरितमानस 🪷
4 shares