#Samastipur jankranti news

2 Posts • 137 views
Jan-Kranti hindi news bulletin
540 views 26 days ago AI indicator
सरकारी जमीन व मालिकाना जमीन पर बसे हुए गरीबों-भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने की मांग जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट जिला के विभिन्न पोखर के भिंडा पर बसे हुए गरीबों व भूमिहीनों को अंचलाधिकारी द्वारा हटा लेने व उजारने की दी गयी नोटिस को वापस लेते हुए रोक लगाऐ - उपेन्द्र शहर के मालगोदाम चौक से पूरब सड़क किनारे 1999-2000 ई० में तत्कालीन डीएम एवं रेल प्रबंधक द्वारा कुष्ठ कॉलोनी में शहरी गरीब भूमिहीनों को बसाये गये को दें बासगीत पर्चा समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 मार्च 2026)। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का बैठक लेनिन आश्रम मालगोदाम चौक समस्तीपुर के परिसर में खेग्रामस जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान एवं मनरेगा संघ के जिला प्रभारी उपेन्द्र राय की उपस्थिति में शहरी मजदूर महेन्द्र साह की अध्यक्षता में एवं मनोज पोद्दार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को जीवछ पासवान उपेन्द्र राय मोस्मात ज्ञांति देवी चिंता देवी पवन देवी विरेन्द्र शर्मा राहुल कुमार विजेन्द्र नट संगीता देवी सोमनी देवी आदि ने संबोधित किया। जिले के हसनपुर अंचल के मंगलगढ़ के गरीब भूमिहीनों को जमींदारों सामंतों पुलिस गुंडा गठजोड़ द्वारा 907 घरों को उजारकर बोल्डोज कर दी गई और जान लेवा हमला कर दर्जनों को घायल किया गया एवं जिले के विभिन्न अंचलों में भी उजारे गये गरीबों व भूमिहीनों को पुनर्वास किया जाय नही तो बासगीत पर्चा देने का गारंटी किया जाय। शहरी मजदूर व भीख मांगने वाले गरीब जो मालगोदाम से पूरब सड़क किनारे में 1999-2000 ई० में तत्कालीन डीएम एवं रेल प्रबंधक द्वारा कुष्ठ कॉलोनी झोपड़ीनुमा बनाकर कुष्ठ कॉलोनी के रुप में बर्षो पूरब बसाये गये को बासगीत परचा दें। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न अंचलों के गांवों में बर्षो से बसे हुए गरीब भूमिहीनों को अंचलाधिकारी द्वारा हटा लेने व उजारने की नोटिस वापस लेने एवं बसे हुए को बासगीत परचा देने के सवाल पर जिला समाहर्ता के समक्ष सरकारी बस स्टैण्ड परिसर में 12 मार्च से अनिश्चितकालीन डेरा डालो - घेरा डालो कार्यक्रम में भाकपा (माले) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) संयुक्त बैनर तले किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #moj_content ##political ##Samastipur jankranti news
11 likes
15 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
492 views 9 hours ago AI indicator
भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर किया लाखों रुपये की ठगी, शिकायत दर्ज जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट लाखों रूपये के ठगी करने वाले भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर भुक्तभोगी ने लगाया गुहार समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 04 अप्रैल, 2026)। उत्तरप्रदेश में संचालित भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का भुक्तभोगी हीरालाल चौरसिया पूर्व संस्था जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीम अध्यक्ष अनील कुमार गिरी पर आरोप लगाते हुऐ नगर थानाध्यक्ष समस्तीपुर को विगत फरवरी माह में ईमेल के माध्यम से शिकायत करते न्याय की गुहार लगाया है। उक्त आशय से संवधित शिकायत पत्र प्रेस को दिखाते हुऐ बताया की अनिल कुमार गिरी, पिता- लल्लू प्रसाद गिरी, निवासी ग्राम- कंचनपुर मटियारी, पो0+थाना - चिनहट, जिला- लखनऊ उत्तरप्रदेश, पिन-226025 निवासी संस्थापक भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लिया गया। मालूम है की हीरालाल चौरसिया, पुत्र- रामोतार चौरसिया,निवासी मोहल्ला- अम्बेदकर नगर वार्ड सं0- 22, थाना- नगर, जिला- समस्तीपुर का निवासी हैं। उन्होंने बताया की मेरे द्वारा यू ट्यूब पर विगत वर्ष 2022 में एक विज्ञापन देखा भ्रष्टाचार व अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नाम अनिल कुमार गिरी, मो० नं०- 9838862100, जिसका उद्देश्य भारत को भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त बनाना तथा नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराना बताया गया। उक्त विज्ञापन से प्रभावित हो संस्थापक अनिल कुमार गिरी के उक्त मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उन्होनें मुझे संस्था से जुड़ने का आग्रह किया और सदस्याता शुल्क मो0 1100/- रूपया लेकर सदस्य सह जिला अध्यक्ष दिनांक- 31.12. 2022 को बनाया और ऑनलाईन मीटिंग का तारीख बता मीटिंग में बुलाया करते थे और मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी गई की आप लोग में से जो कोई बेरोजगार है और नौकरी करना चाहते हैं तो हम उसे उत्तरप्रदेश सचिवालय में सहायक के पद पर लखनऊ में नौकरी दिला सकते है। उनके बातों से काफी प्रभावित हुआ। उपरांत उन्होनें हमें अपने कार्यालय चिनहट लखनऊ बुलाया और कहा हम आपके लड़का को सचिवालय सहायक पद पर रखा दूँगा। आप मात्र दस लाख जमा कीजिए मैं एक बार देने में असमर्थता बताई तो किस्त में ही पैसा देने की बात कह अपना बैंक एकाउण्ट नम्बर और मेरे लड़का का सभी प्रमाण-पत्र ले लिया गया । उपरांत फरवरी माह 2023 से 06 जुलाई 2023 तक दस लाख गिरी जी के एकाउण्ट सं०- 309021069950 में मेरे द्वारा अपने एस० बी० आई० बाजार शाखा समस्तीपुर (मारवाड़ी बाजार) एकाउण्ट सं0- 37698726727 के माध्यम से उनके एकाउण्ट में राशि भेजा जो बैंक के स्टेटमेन्ट से जगजाहिर है। तदोपरान्त गिरी जी ने कहा कि दिसम्बर 2023 से फरवरी 2024 के बीच सर्विस ज्वाईन करा दूँगा। परन्तु फरवरी या जून 2024 बीत गया तो मुझे शंका हुआ कि मैं ठगा जा रहा हूँ तो उनसे पुनः सम्पर्क किया तो शीघ्र ज्वाईन कराने का आश्वासन दिया गया, सितम्बर 2024 तक रूकने को कहा गया। लाचारण 07 अक्टूबर 2024 को उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में जाकर मिला तो उन्होनें कहा भरोसा नहीं है तो पैसा वापस मिल जायेगा और एक लाख का एक चेक काटकर चेक सं0- 172833 दे दिया पर समस्तीपुर जब मैं बैंक में जमा किया तो उनके एकाउण्ट में पैसा हीं नहीं था और चेक बैंक द्वारा रिटर्न कर दिया गया जब इसकी सूचना उन्हें दिया तो उनके द्वारा कहा गया हम पैसा जमा कर आपको सूचित कर देंगे जब चेक जमा कीजिएगा चेक बाउन्स नहीं कराईये बाद में आके। उसके बाद से जब भी मोबाईल से सम्पर्क करना चाहा तो मोबाईल बन्द पाया गया। थक हारकर 08 नवम्बर 2025 को लखनऊ उनके कार्यालय पर गया तो कार्यालय बन्द पाया और जब उनके घर पर गया तो गिरी जी का सहायक जितेन्द्र कुमार यादव एवं पत्नी ने गिरी जी से बात कराया तो उन्होनें कहा अभी हम बाहर हैं। आप वापस जाईये हम पैसा एकाउण्ट में जमा कर सूचित कर देंगे। पर न तो आज तक पैसा एकाउण्ट में जमा किया गया और ना ही हमें सूचित हीं किया गया। इस प्रकार मेरे साथ धोखा धड़ी का कार्य कर नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रूपया का गबन कर गए। इधर कुछ दिन पहले पता चला है कि अमरजीत कुमार एवं चन्दन कुमार के साथ भी ऐसा हीं धोखा धड़ी किया गया है। भुक्तभोगी हीरा लाल चौरसिया ने थानाध्यक्ष समस्तीपुर सहित उत्तरपप्रदेश सरकार से शिकायत पत्र भेजकर गुहार लगाते हुऐ कहा है की अनिल कुमार गिरी के विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई कर मुझे पैसा वापस दिलाने का कष्ट करते हुऐ उचित कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना यह है थानाध्यक्ष इनके आवेदन पर क्या संज्ञान लेते है न्याय दिला पाते हैँ या अन्य की तरह इनकी शिकायत भी जस का तस धूल फांकती है आलमारी की शोभा बनकर। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #moj_content #🆕 ताजा अपडेट
19 likes
5 shares
Jan-Kranti hindi news bulletin
680 views 1 days ago AI indicator
जिला उद्योग केन्द्र के बंद ताले और अंदर उद्यमियों की वार्ता — इसके पीछे का राज क्या..? जनक्रांति कार्यालय विशेष रिपोर्ट समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 03 अप्रैल 2026)। समस्तीपुर जिला उद्योग केन्द्र में इन दिनों कुछ अलग ही हलचल देखने को मिल रही है। बाहर से 05 बजते ही कार्यालय के दरवाजे पर ताला लटक जाता जाता है, लेकिन अंदर उद्यमियों के साथ बैठक और वार्ता चलने की चर्चा तेज हो गई है। इस घटनाक्रम ने स्थानीय उद्यमियों और आम लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में जिला उद्योग केन्द्र में कुछ चुनिंदा उद्यमियों को बुलाकर अंदर बैठक की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कार्यालय का मुख्य द्वार बंद रहता है और आम लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। इससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि यदि उद्योग से जुड़ी योजनाओं, अनुदान या अन्य सुविधाओं को लेकर बैठक हो रही है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जानी चाहिए। कई उद्यमियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई, जबकि कुछ सीमित लोगों को ही बैठक में शामिल किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि जिला उद्योग केन्द्र का उद्देश्य सभी उद्यमियों को समान अवसर देना है। ऐसे में बंद कमरे में होने वाली बैठकों से संदेह की स्थिति पैदा होना स्वाभाविक है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह बैठक किसी विशेष योजना, निरीक्षण या प्रशासनिक चर्चा से जुड़ी हो सकती है, जिसके कारण सीमित स्तर पर बातचीत की जा रही हो। हालांकि इस पूरे मामले पर जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे रहस्य और गहराता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले पर क्या स्पष्टता देता है और क्या सभी उद्यमियों को समान रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जाती है या नहीं। फिलहाल, समस्तीपुर जिला उद्योग केन्द्र के बंद ताले और अंदर चल रही वार्ता चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग जानना चाहते हैं — आखिर इसके पीछे का असली राज क्या है..? ##Samastipur news #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️
14 likes
4 shares