#🧑🚀सुनीता विलियम्स NASA से हुईं रिटायर NASA एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ से स्पेस रिकॉर्ड तक-रिटायरमेंट के बाद क्या होगा अगला कदम?जब भी NASA, अंतरिक्ष और रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो सुनीता विलियम्स का नाम अपने-आप सामने आ जाता है। अब ये मशहूर अंतरिक्ष यात्री ने 27 साल की शानदार सेवा के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दिसंबर 2025 के आखिर में उनका रिटायरमेंट आधिकारिक रूप से लागू होगा। अंतरिक्ष में 608 दिन बिताने वाली सुनीता विलियम्स का नाम अब उन लोगों में दर्ज हो गया है, जिन्होंने इंसानी इतिहास को आसमान से भी आगे ले जाने का काम किया। क्या सच में सुनीता विलियम्स का सफर यहीं खत्म हो गया, या उनकी कहानी अब भी अधूरी है?सुनीता विलियम्स ने NASA में पूरे 27 साल काम किया। इस दौरान उन्होंने 3 बड़े अंतरिक्ष मिशन, ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर कई जिम्मेदारियां और महिलाओं के लिए नए रिकॉर्ड बनाए।NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइज़कमैन ने उन्हें “इंसानी स्पेसफ्लाइट की अग्रणी” बताया। उनका नेतृत्व लो अर्थ ऑर्बिट में भविष्य के मिशनों की नींव बना।सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए, जो किसी भी NASA एस्ट्रोनॉट के लिए दूसरा सबसे लंबा समय है। इतना लंबा समय माइक्रोग्रैविटी में रहना सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। यही वजह है कि यह रिकॉर्ड उन्हें खास बनाता है।NASA के मुताबिक, सुनीता विलियम्स ने 9 स्पेसवॉक किए- कुल समय: 62 घंटे 6 मिनट और वह सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने वाली महिला बनीं। इतना ही नहीं, वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली दुनिया की पहली इंसान भी बनीं। यह सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं।2006: पहली उड़ान-स्पेस शटल डिस्कवरी
2012: ISS मिशन-स्पेस स्टेशन कमांडर
2024: बोइंग स्टारलाइनर की पहली क्रू टेस्ट फ्लाइट
2024 का मिशन कुछ दिनों का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह 9 महीने से ज्यादा लंबा हो गया। आखिरकार मार्च 2025 में वह सुरक्षित धरती पर लौटीं। Starliner मिशन कुछ दिनों का होना था, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण यह 9 महीने से ज्यादा खिंच गया। आखिरकार मार्च 2025 में SpaceX Crew-9 के जरिए उनकी सुरक्षित वापसी हुई।
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📹 वायरल वीडियो