बाराबंकी न्यूज़

8 Posts • 74K views
दैनिक अपडेट
665 views 1 days ago
नेपाल जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसे का खतरा लखनऊ-गोंडा से नेपाल जाने वाले बड़े वाहनों का होता है आवागमन, सड़क की दोनों पटरियों पर उगी हैं बड़ी-बड़ी झाड़ियां सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर-मनकापुर मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग केवल स्थानीय आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लखनऊ और गोंडा की ओर से आने वाले बड़े वाहन गौराचौकी होते हुए नेपाल की ओर भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली झाड़ियां गंभीर समस्या बनी हुई हैं। सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियों का फैलाव इतना अधिक है कि कई स्थानों पर सड़क का किनारा दिखाई नहीं देता। मोड़ पर सामने से आने वाले बड़े वाहनों का पता भी देर से चलता है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच छोटे वाहन और दोपहिया चालक सड़क किनारे जगह बनाने में परेशान होते हैं। रात के समय स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है। बारिश के मौसम में झाड़ियों का फैलाव तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण यहां नियमित रूप से सड़क की पटरियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई होनी चाहिए। स्थानीय निवासी नंदकिशोर, राधेश्याम, उदयभान, श्यामलाल, मनोज और विजय ने बताया कि मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। लखनऊ-गोंडा से आने वाले बड़े वाहन गौराचौकी के रास्ते नेपाल तक जाते हैं। ऐसे व्यस्त मार्ग पर दोनों पटरियों पर झाड़ियों का उगना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराकर दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई जाए, ताकि सड़क की दृश्यता साफ हो और वाहन चालकों के साथ राहगीरों का आवागमन सुरक्षित हो सके। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
12 likes
11 shares
बंटवारे के विवाद में युवक की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक सोनू सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 अगस्त को दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सोनू समेत कई लोग घायल हुए थे, इलाज के दौरान बहराइच में सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने देवबक्श सिंह समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो लाठियां व ईंट के टुकड़े बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
626 views 1 days ago
ढाबली में चोरी के प्रयास के शक में युवक की पीटकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार गैसड़ी/बलरामपुर। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ठकुरापुर के पास ढाबली में चोरी के प्रयास के शक में एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, विशुनपुर कला निवासी फूलकुमार ने 12 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त को उसके भाई रामसनेही को गैसड़ी बाजार जाते समय ठकुरापुर के पास गुड्डे समेत कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय की टीम ने 13 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बरूनी नाला क्षेत्र से अकबर अली निवासी ठकुरापुर और करीब 14 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रामसनेही उनकी ढाबली में चोरी का प्रयास कर रहा था। उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया और डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय, उपनिरीक्षक गुलाबशाही, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार और अमित कुमार यादव शामिल रहे। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
12 likes
9 shares