Javed khan
597 views
10 hours ago
📌 राहुल गांधी ने सीबीआई डायरेक्टर चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि विपक्ष के नेता को सिर्फ़ “रबर स्टैम्प” बनाकर नहीं रखा जा सकता। राहुल गांधी का आरोप है कि चयन समिति को पूरी जानकारी नहीं दी गई और उम्मीदवारों की रिपोर्ट बैठक के दौरान ही दिखाई गई। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के निष्पक्ष फैसला लेना संभव नहीं है। गौरतलब है कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। #RahulGandhi #CBI #PMModi #Politics #IndiaNews #BreakingNews #Congress #BJP #CBIDirector #PoliticalNews #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट