Javed khan
435 views
1 days ago
🚨 चुनाव आयोग का बड़ा फैसला 🚨 चुनाव आयोग ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तीसरे चरण के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान के दौरान लाखों बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर वोटर वेरिफिकेशन करेंगे। राजनीतिक दलों के एजेंट भी इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। जिन राज्यों में यह प्रक्रिया चलेगी उनमें ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तराखंड, झारखंड, त्रिपुरा समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली में भी यह अभियान चलेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक यह प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी। #ElectionCommission #SIR #VoterVerification #IndiaNews #BreakingNews #Delhi #Maharashtra #Karnataka #Punjab #Politics #ElectionUpdate #HindiNews #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️