महेश शिवाजी धानके
463 views
3 hours ago
पति, पत्नी और वो, फिर तो स्टेशन बन गया युद्ध का अखाड़ा बाढ़ स्टेशन परिसर के बाहर पुराने टिकट काउंटर के पास पति-पत्नी और दूसरी पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के सोनू ने 14 साल पहले सकसोहरा थाना क्षेत्र के भागाबीघा गांव में शादी रचाई थी। उसकी 12 साल की एक बेटी भी है। पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने परिवार का साथ छोड़ दिया और खुद को कुंवारा बताकर 2 दिन पहले बट सावित्री पूजा के दिन एक लड़की से शादी कर ली। दूसरी लड़की एनटीपीसी थाना क्षेत्र के रैली गांव की रहने वाली है। उसे भी दो साल का बच्चा है। बाढ रेलवे स्टेशन के पास युवक को दूसरी लड़की के साथ घूमते देख किसी ने इसकी जानकारी पहली पत्नी के परिजनों को दे दी। फिर दर्जनों लोग स्टेशन परिसर में पहुंच गए। पहले लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर कुटाई की और फिर उसका कॉलर पकड़ कर सकसोहरा थाना क्षेत्र ई-रिक्शा पर बिठाकर लेकर चले गए। दूसरी पत्नी अचानक हंगामा होता देख मौके से भाग खड़ी हुई। पूरा नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 1 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा में न तो लोकल पुलिस नजर आई और न ही रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान ही मौके पर पहुंचे।
Shuru अ‍ॅपवरून बातम्या शेअर करून पैसे कमवा
*पतीचं दुसरं लग्न! स्टेशनवर 'पती, पत्नी और वो'चा राडा* तुमच्या परिसरातील सर्व बातम्या पाहण्यासाठी आणि *बातम्या शेअर करून कमाई करण्यासाठी सुरू अॅप* (Shuru App) डाउनलोड करा 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/UPxJvp #🔎लेटेस्ट आंतरराष्ट्रीय अपडेट्स✌ #shurubreking #news #breaking news