Follow
मेरा प्रयास सच दिखाने का
@1941933644
574
Posts
360
Followers
मेरा प्रयास सच दिखाने का
577 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #पत्रकार_से_मारपीट_पर_सीएमएचओ_की_शर्मनाक_चुप्पी : भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में कांवड़ यात्रा से लौटकर अपने पैर का इलाज कराने के लिए सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद अव्यबस्था को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने वाले मीडियाकर्मी संजय चौहान के साथ अस्पताल में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा मारपीट कर मोबाइल फोन को तोड़ देने साथ ही पुलिस बुलाकर मीडियाकर्मी से मारपीट किए जाने की घटना से मीडिया कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त मामले को लेकर अस्पताल के बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन सिंह, रूपवास थाने पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सहित अस्पताल के अन्य कई कार्मिकों को आरोपित करते रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के नाम से रूपवास उपखण्डाधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी भरतपुर शहर के जनाना एवं आरबीएम अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों एवं ताजा मामले में रूपवास के अस्पताल में हठधर्मी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई दबंगई एवं अभद्रता के शर्मनाक मामलो में भरतपुर जिला सीएमएचओ डॉक्टर गौरव कपूर की हठधर्मिता भरी चुप्पी बेहद ही निंदनीय एवं शर्मनाक है। रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि गहनौलीमोड निवासी संजय चौहान पुत्र भूरी सिंह पत्रकार अपने पैर का एक्स-रे करवाने के लिए कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की कतार में खड़ा हुआ था। ज्यादा भीड़ होने पर संजय ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरु कर दिया और इसी दौरान एक अजीत नाम के युवक ने डीटीसी से आकर उसका मोबाइल छीन लिया एवं पत्रकार को खींचकर बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन चौधरी के पास ले जाया गया जहां चौधरी द्वारा मनगढंत झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज की गई साथ ही चौधरी द्वारा पत्रकार को क्वाटर में खींचकर ले जाया गया एवं उसके पीछे पीछे 6 अन्य कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गए। ज्ञापन के अनुसार चौधरी द्वारा पत्रकार को सरकारी क्वार्टर में ले जाकर उसे बैड पर पटकर मारपीट शुरू करदी गई जिसमें 6 अन्य कर्मचारियों द्वारा भी पूरा सहयोग किया गया। पत्रकार के साथ मारपीट करने के बाद उसके द्वारा पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे ASI लिया। जिस पर क्वाटर पर पहुंचे एएसआई रघुनाथ द्वारा भी पत्रकार के साथ मारपीट करने सहित उसे थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया गया लेकिन इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पटकर को बड़ी मुश्किल से ASI रघुनाथन के चंगुल से छुड़ाया गया। पीड़ित पत्रकार द्वारा मामले की सत्यता उजागर करने के लिए उप जिला अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग रखी गई है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
587 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #थाने_में_अय्याशी_पड़ी_भारी : भरतपुर जिला एसपी दिगन्त आनन्द का बड़ा एक्शन, भुसावर पुलिस थाने में लड़की लाने पर पुलिस थाने पर तैनात दो रिक्रूट ट्रेनी सिपाही परमवीर और सोनू कुलदीप को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया। एसपी दिगंत आनंद द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर पुलिस थाने पर तैनात 2 रिक्रूट ट्रेनी सिपाहियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भुसावर क्षेत्र के एक गांव से देर रात एक युवती को पुलिस थाने लाया गया था और इस दौरान युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। उक्त मामला जब भुसावर पुलिस थानाधिकारी रामदयाल मीना की जानकारी में आया तो उनके द्वारा पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट एसपी दिगंत आनंद को भेजी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार युवती के परिजनों ने औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया है लेकिन दोनों ट्रेनी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिगन्त आनंद ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
553 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #चोरों_का_आतंक : भरतपुर शहर के गोपालगढ़ मोहल्ले में स्थित ‘सेनी वाली गली’ में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ करने का मामला। वारदात के दौरान चोरों ने घर में रखी एक छोटे बच्चे की मिट्टी की गुल्लक तक नहीं छोड़ी और उसमें जमा हजारों रुपये भी निकाल ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता सैनी गुरुवार को अपने परिवार के साथ कोसी कला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। घर पर उनकी बुजुर्ग सास अकेली थीं, जो बाहर के कमरे में सो रही थीं। देर रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों व अलमारियों के ताले तोड़ते हुए जमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब ढाई किलो चांदी और भारी मात्रा में सोने के आभूषण ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखी नकदी भी समेट ली और बच्चे की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे करीब 30 से 35 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार ने कुल नुकसान करीब 10 लाख रुपये आंका है। शुक्रवार सुबह जब बुजुर्ग महिला की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। गेट खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत और रोष का माहौल है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
560 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #जन_अधिकार_यात्रा : राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर "जन अधिकार यात्रा" के तहत जयपुर कूच कर रहे हैं। भुसावर क्षेत्र के हाइवे पर यात्रा का स्वागत किया गया है। राजस्थान आरक्षण संघर्ष समिति के अनुसार माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के लोग 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले माली, सैनी, कुशवाह और मौर्य समाज के सैकड़ों लोग हलैना क्षेत्र के मूड़िया गंधार गांव से पैदल जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। समिति द्वारा बताया गया है कि माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और सुमन समाज के लिए अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग सरकार के समक्ष रखी जा चुकी है। सरकार इन मांगों को नजरअंदाज कर समाज की उपेक्षा कर रही है, जिसके कारण यह विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। समिति द्वारा बताया गया है कि जन अधिकार यात्रा दूसरे दिन छोकरवाड़ा गांव से होते हुए खेड़ली मोड़ गांव से महवा की ओर बढ़ गई है जिसमें सैनी समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस का जाप्ता पूरी तरह तैनात रहा है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
662 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #रोजगार_शिविर : भरतपुर जिले के सभी पंचायत समितियों में बेरोजगार अभ्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन जिला भरतपुर के विभिन्न पंचायत समितियों में 11 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार शिविरों का आयोजन एसआईएस सिक्योरिटी (दिल्ली) कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसमें नदवई पंचायत समिति में 20 फरवरी, नगर पहाड़ी पंचायत समिति में 21 फरवरी, पहाड़ी पंचायत समिति में 23 फरवरी, रूपवास पंचायत समिति में 24 फरवरी, सेवर पंचायत समिति में 25 फरवरी, सिकरी पंचायत समिति में 26 फरवरी, उच्चैन पंचायत समिति में 9 मार्च, वैर पंचायत समिति में 10 मार्च और कुम्हेर पंचायत समिति में 11 मार्च को भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास है, उम्मीदवार की ऊँचाई कम से कम 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए और आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 18,000 से 30,000 रुपए तक प्रदान किया जाएगा। दूसरे जिलों के अभ्यार्थी भी किसी भी पंचायत समिति में जाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यार्थी भर्ती और अन्य जानकारी के लिए 8826277506 या 9910791245 पर संपर्क कर सकते है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
579 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #250_मोबाइल_बरामद : डीग पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने सहित फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया है। CEIR पोर्टल की मदद से चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना आसान और तेज हो गया है। पुलिस के अनुसार डीग जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस तुरंत CEIR पोर्टल पर संबंधित मोबाइल की जानकारी अपलोड करती है तथा जैसे ही मोबाइल किसी नेटवर्क पर सक्रिय होता है, उसकी लोकेशन और अन्य तकनीकी विवरण के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया जाता है तथा इसी प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत अवश्य करें। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने डीग पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस की यह पहल नागरिकों का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल भारत की दिशा में एक मजबूत कदम भी मानी जा रही है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
560 views
2 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #अदालती_आदेश : राजस्थान हाईकोर्ट ने 75 साल से अधिक आयु के दंपती की 58 साल पुरानी शादी को तोड़ने से इनकार करते हुए अहम टिप्पणी की है। जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस अनिल कुमार उपमन की खंडपीठ ने पति की अपील खारिज करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में मामूली अनबन, झगड़े और उतार-चढ़ाव को तलाक की वजह नहीं माना जा सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्तर पर तलाक की मंजूरी से न केवल पत्नी बल्कि पूरे परिवार की गरिमा और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। उक्त आदेश फैमिली कोर्ट, भरतपुर के फैसले के खिलाफ पति द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अदालत ने कहा कि दंपती की शादी 29 जून 1967 को हुई थी और 2013 तक उन्होंने बिना किसी शिकायत के वैवाहिक जीवन बिताया। यह बात पति ने खुद 26 मई 2014 को फैमिली कोर्ट, भरतपुर में दायर तलाक याचिका में स्वीकार की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पति-पत्नी ने लगभग 46 साल तक बिना शिकायत साथ जीवन बिताया हो, तो यह माना जा सकता है कि समय के साथ उनकी मानसिक सहनशीलता और समझ बढ़ी है। पति की ओर से तलाक और अपील में कहा गया था कि पत्नी ने 2014 में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया, जिसे पुलिस ने झूठा मानते हुए एफआर दर्ज की जिससे उसे बदनामी और अपमान का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार पति ने कहा था कि पत्नी अपनी अचल संपत्ति केवल बड़े बेटे के नाम ट्रांसफर करना चाहती है, जबकि वह इसे दोनों बेटों में बांटना चाहते हैं। पति ने यह भी दावा किया था कि पत्नी बड़े बेटे के प्रभाव में है, उसके साथ खुशी से रह रही है, लेकिन उनका ध्यान नहीं रखती और खाना भी नहीं बनाती। पति ने यह भी कहा कि पत्नी उन पर अन्य महिलाओं से संबंध रखने के आरोप लगाती है। तलाक याचिका का जवाब देते हुए पत्नी ने कहा कि पति पारिवारिक संपत्ति बर्बाद करने की आदत रखते हैं। बड़े बेटे के साथ मिलकर विरोध किया, जिसके बाद पति ने छोटे भाई की सलाह पर तलाक की याचिका दायर की। प्राप्त जानकारी अनुसार पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अन्य महिलाओं से संबंध रखते हैं और उन्होंने एक महिला को अपने कमरे में बुलाया। पत्नी ने जब विरोध किया, तो उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया जिसकी एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। पत्नी ने यह भी कहा कि जो संपत्ति पति अपनी ओर से बता रहे हैं, वह उन्होंने खुद खरीदी थी। हाईकोर्ट ने माना कि पुलिस ने पत्नी की एफआईआर को गलत मानते हुए एफआर दर्ज किया, लेकिन पति के कमरे में अन्य महिला होने की घटना को असत्य नहीं पाया। गौरतलब है कि भरतपुर फैमिली कोर्ट ने भी पाया था कि विवाह के इतने लंबे समय तक किसी प्रकार की क्रूरता या गंभीर विवाद नहीं हुआ। विवाद मुख्य रूप से संपत्ति के बंटवारे को लेकर था और इसे वैवाहिक क्रूरता का आधार नहीं माना जा सकता एवं इसी कारण 18 अक्टूबर 2019 को फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने अब फैमिली कोर्ट का निर्णय बरकरार रखते हुए कहा कि इतने लंबे वैवाहिक जीवन और बढ़ती उम्र में मामूली झगड़े तलाक का आधार नहीं बन सकते है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
547 views
2 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #औचक_निरीक्षण : भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा जिले के चिकसाना पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहें। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा चिकसाना पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करने सहित सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल, ट्रेनी आईपीएस नागा भारत एवं सम्पूर्ण स्टाफ से लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर थाने के रख रखाव सम्बंधी निर्देश दिए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर ठगों, गौ-तस्करों एवं अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही एवं इंसदादी व एमवी एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति जानने एवं विगत समय की कार्यवाहियों का जायजा लेने सहित ऑपरेशन शिकंजा, ऑपरेशन एंटीवायरस, ऑपरेशन अरावली एवं ऑपरेशन नंदी के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
588 views
2 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #भरतपुर जिले के बयाना कस्बे के भीमनगर तिराहे पर रोड जाम कर आमजन को परेशान करने तथा समझाइश के दौरान पुलिस जाप्ते व सरकारी वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र गिर्राज, उम्र 32 वर्ष, जाति जाटव, निवासी भीमनगर, थाना कोतवाली बयाना के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि भीमनगर तिराहे पर गाँव सेऊपुरा थाना गढ़ीबाजना के करीब 150-200 महिला एवं पुरुष अपने रिश्तेदारों के साथ एकत्रित होकर रोड जाम किए हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने मार्ग अवरुद्ध रखा। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी व तहसीलदार बयाना भी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवी नहीं माने। रोड जाम के कारण यात्रियों के वाहनों की करीब दो-दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं तथा एक रोगी वाहन भी जाम में फंस गया। इसी दौरान अचानक उपद्रवियों ने पुलिस जाप्ते व सरकारी वाहनों पर पथराव कर दिया, जिससे दो सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली बयाना पर प्रकरण संख्या 296/25 धारा 285, 125, 121(1), 132, 191(2) बीएनएस व 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान उपनिरीक्षक राजवीरसिंह मय जाप्ता द्वारा फरार आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अब तक कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
545 views
2 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट सराहनीय_पहल : भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बंशी पहाड़पुर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल सेमरामाफी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। विद्यालय में बोरवेल की स्थापना से अब छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा जिसमें विशेषकर गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त जनहितकारी कार्य भामाशाह राधेश्याम पुत्र रामलाल गुर्जर बलाई वाले के सहयोग से संभव हुआ है। बोरवेल स्थापित होने के बाद अब विद्यार्थियों को पानी के लिए विद्यालय से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों तथा छात्र एवं छात्राओं द्वारा इस सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।