राष्ट्रिय खबरे

Newsgenix
577 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताजा खबर 📰पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के मेखलीगंज ब्लॉक में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी को लेकर तनाव बढ़ गया है। विवाद को सुलझाने के लिए तीन बीघा कॉरिडोर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के बीच कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने सीमा के एक बिना बाड़ वाले हिस्से पर फेंसिंग का काम शुरू किया था, जिसके बाद स्थिति संवेदनशील हो गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा को देखते हुए बाड़बंदी का काम जारी रहेगा। तीन बीघा कॉरिडोर कूच बिहार में स्थित एक महत्वपूर्ण गलियारा है, जिसे भारत ने बांग्लादेश को लीज पर दिया है ताकि वहां के नागरिक दाहाग्राम-अंगारपोटा एन्क्लेव तक बिना वीजा आवागमन कर सकें। #CoochBehar #BSF #Bangladesh #Border #IndiaBangladesh #WestBengal #BreakingNews #Security #BorderFence #Newsgenix
Newsgenix
698 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में जारी इस खास कार्यक्रम में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने पति की जगह इस खास सम्मान को लेने के लिए पहुंची। इस मौके पर हेमा के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहें। जैसे ही धर्मेंद्र के मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार का एलान हुआ तो उस मौके पर हेमा और अहाना भावुक होती हुईं नजर आईं। बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर एक्टर अपनी छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। सिनेमा जगत में अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का एलान किया। सोमवार को पद्म पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जब हेमा मालिनी अपने पति का मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंचीं तो काफी भावुक नजर आई हैं। वहीं सभागार में मौजूद बैठीं धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई और इमोशनल हो गईं। इस मौके के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका भी दिल भर आएगा। पीआईबी की तरफ से इस मौके वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। मालूम हो कि बीते साल 24 नंवबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था और उनके इस दुनिया से जाने के साथ ही हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत भी हो गया। देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन 25 मई को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान इस साल के पद्म विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान किया। मालूम हो कि इस साल बीते 25 जनवरी को भारत सरकार द्वारा 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे। #Dharmendra #HemaMalini #PadmaVibhushan #PadmaAwards2026 #Newsgenix #📢 ताजा खबर 📰
Annu
687 views
2 days ago
देवभूमि हिमाचल में पर्यटकों की ये गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! 😡🔥शिमला के कच्चीघाटी में दिल्ली से आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक को सिर्फ 'ओवरटेक' करने पर गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा गया। इस रोड रेज की घटना के खिलाफ जब HRTC यूनियन ने चक्का जाम किया, तब जाकर प्रशासन जागा।गनीमत है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरियाणा के चारों आरोपियों (एक महिला समेत) को धर दबोचा है। लेकिन सवाल यह है कि बाहर से आने वाले हुड़दंगी हमारे हिमाचल को कब तक अपनी जागीर समझेंगे?#Shimala #HRTC #RoadRage #HimachalNews #Kachhighati #HimachalPolice #ViralNews #ShareChatViral #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट ##trending #viral #viralvideo #📢शेयरचैट अपडेट्स #share