#Khagriya_jankranti_news

Jan-Kranti hindi news bulletin
473 views
9 hours ago
AI indicator
कुकुरमुत्ते की तरह बिहार में खुल रहे निजी स्कूल नेपाल की तरह बिहार में भी अंकुश लगाने की सरकार से मांग जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पड़ोसी देश नेपाल में बनी सरकार ने निजी विद्यालयों को बंद कर दुनिया में मिसाल कायम किया है: भाग्य नारायण चौधरी मोतिहारी,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 12 अप्रैल, 2026)। कुकुरमुत्ते की तरह बिहार में खुल रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर पर अंकुश लगाने की सरकार से मांग भाग्य नारायण चौधरी, सेवा निवृत कार्यालय अधीक्षक पूर्वी चम्पारण समाहरणालय, मोतिहारी सह पूर्व राज्याध्यक्ष बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोपगुट, बिहार, पटना सह मुख्य सलाहकार बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोपगुट, बिहार, पटना सह मुख्य संरक्षक पूर्वी चम्पारण, जिला महासंघ गोप सम्मानित अध्यक्ष गुट, मोतिहारीसह बिहार अनु० कर्मचारी संघ, पूर्वी चम्पारण सह सचिव नगर निगम कर्मचारी महासंघ, पूर्वी चम्पारण, सह जिला कमिटी सदस्य भाकपा माले, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी सह Mediator जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, पटना, मंत्री, शिक्षा विभाग, पटना, मुख्य सचिव, बिहार, पटना के साथ ही प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, पटना से पत्र सं. 46/26 तिथि 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से मांग करते हुऐ कहाँ है की बिहार में कुकुरमुत्ते की तरह निजी स्कूलों को खोल कर छात्रों, अभिभावकों को मनमानी पूर्वक लूटने वाले स्कूलों को नेपाल की तरह बंद करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी निम्न लिखित तथ्यों को प्रस्तुत किया है- 1. कि मन माने तौर पर प्रवेश शुल्क, मासिक शुल्क, वाहन शुल्क, किताब कॉपी, पोशाक एंव अन्य शुल्क, पुन:नामांकन शुल्क वसूले जाते हैं! 2. कि सरकार द्वारा निर्धारित 25% गरीब, कमजोर छात्रों के नाम पर खाना पूर्ति करने की साजिस में स्कूलों के शिक्षक अन्य कर्मचारी के बच्चो के नाम पंजी कृत कर उनके लिए प्राप्त अनुदान का फर्जीवाडा किया जाता है! 3. कि समय समय पर अन्य विशेष शुल्क वसूले जाते हैं! सर्व विदित है कि हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल में बनी सरकार ने निजी विद्यालयों को बंद कर दुनिया में मिसाल कायम किया है! साथ ही यह किया गया है कि समान शिक्षा नीति के तहत सरकार के मंत्री, संतरी से लेकर आम खास के बच्चे एक साथ एक ही तरह के विद्यालयों में पढ़ेंगे! जनहित, बिहार के आम जनता के हित में सादर अनुरोध किया है कि बिहार के सभी लुट के शोषक निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेने की कृपा की जाय ! मिलेगी! इस कार्य से पूरे सूबे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया में श्रेयस्कर संवाद जाएगा और बड़ी ख्याति मिल सकती हैं। पत्र की प्रतिलिपि सभी जिला पदाधिकारी को सकारात्मक प्रतिवेदन भेजने का अनुरोध किया हैं। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##education ##india_jankranti_news,
Jan-Kranti hindi news bulletin
583 views
2 days ago
AI indicator
भारत की एक 'वंडर गर्ल'— रबानी जॉली रबानी जौली का अनूठा हुनर आँखों पर पट्टी बांधकर भी दुनिया को देख सकती है..? जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट रबानी जौली की कहानी हमें सिखाती है कि यदि आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का साथ हो, तो असंभव शब्द भी शब्दकोश से मिटाया जा सकता है। इंडिया जनक्रांति न्यूज़ डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 10 अप्रैल 2026)। क्या आपने कभी ऐसी किसी प्रतिभा के बारे में सुना है जो अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर भी दुनिया को देख सकती है.? यह जादुई लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है, हमारी 'वंडर गर्ल' रबानी जौली, जिन्हें लोग वंडर गर्ल का नाम से जानते है। रबानी एक असाधारण 'ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज' एक्सपर्ट हैं। जब वह आँखों पर गहरी पट्टी बांधती हैं, तो उनकी अन्य इंद्रियाँ एक अद्भुत स्तर पर सक्रिय हो जाती हैं। बिना देखे किताबें पढ़ना, रंगों की पहचान करना, यहाँ तक कि बेहद बारीकी से मेकअप करना उनके लिए बाएं हाथ का खेल है। उनकी यह क्षमता किसी चमत्कार से कम नहीं लगती, जो यह साबित करती है कि इंसान का सामर्थ्य केवल आँखों तक सीमित नहीं है। लेकिन रबानी की प्रतिभा केवल दृष्टि की सीमाओं को पार करने तक सीमित नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता और भाषाई ज्ञान विश्व स्तर का है। वे 500 से अधिक भाषाओं को न केवल पहचान सकती हैं, बल्कि उनका अंग्रेजी में धाराप्रवाह अनुवाद भी कर सकती हैं। भाषाओं का यह विशाल भंडार उन्हें एक वैश्विक सेतु बनाता है। उनकी इस अद्भुत क्षमता ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रबानी को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'ओएमजी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (OMG World Book of Records) में भी शामिल किया गया है, जो उनके नाम की एक बड़ी उपलब्धि है। रबानी जौली की कहानी हमें सिखाती है कि #moj_content #📚कविता-कहानी संग्रह ##india_jankranti_news, #🆕 ताजा अपडेट यदि आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का साथ हो, तो असंभव शब्द भी शब्दकोश से मिटाया जा सकता है। वह न केवल भारत का गौरव हैं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक मशाल हैं जो खुद को सीमाओं में बंधा हुआ महसूस करते हैं। रबानी का जीवन हमें याद दिलाता है कि हमारी असली दृष्टि हमारे मन और संकल्प में होती है। वह वास्तव में एक 'वंडर गर्ल' हैं, जो अपनी प्रतिभा से अंधेरे में भी उम्मीद की किरणें बिखेर रही हैं। उनकी यात्रा जारी है, और पूरी दुनिया उनकी अगली उपलब्धि की प्रतीक्षा कर रही है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.2K views
2 days ago
AI indicator
मैं तुमसे दूर नहीं तुम मेरे पास हो , समय मेरे साथ है, तुम्हीं मेरे खास हो , मैं तुमसे...??? 🖋️प्रमोद कुमार सिन्हा, बाघी मैं तुमसे दूर नहीं , तुम मेरे पास हो , समय मेरे साथ है, तुम्हीं मेरे खास हो , मैं तुमसे...... एक साल का हुआ , दस अप्रैल मास है , तेरा हाथ मेरे माथे पर , यही तो अरदास है , मैं तुमसे..... भूल जाता हूँ कभी , याद पल पल दिलाते हो, कृपा बरसती रहती है हर वक़्त तुम बुलाते हो, मैं तुमसे...... कैसे बखानू शब्द नहीं , गहरी नींद में सुलाते हो , तुम्हारे समान कोई नहीं , अनहद सुना जगाते हो , मैं तुमसे..... याद तुम्हारी तड़पाती है , दर्शन बहुत दिन बीत गये , एक बार आबाज दे दो , समझूं समय को जीत गये , मैं तुमसे..... लायक कहाँ था मैं , तुमने लायक बना दिया, तेरी मेहरवानी तेरी कृपा , मौन रहना सीखा दिया , मैं तुमसे.... घंटों बैठने की तमन्ना है , गर दृष्टि पड़ जाये , आऊँ तो गले लगा लेना , जिंदगी मेरा सुधर जाये, मैं तुमसे...... जल्दबाजी नहीं है मुझे , जिस हाल में तुम रखो , अंतरदृष्टि डालो एकबार , हृदय में बसाकर देखो , मैं तुमसे....... अमृत रस तो पीला रहे , आनन्द का घूँट पीला दो , तड़प रहा जन्मान्तर से , जंचर पॉइंट पर पहुँचा दो, मैं तुमसे दूर..... तंग हो गया दुनियादारी से, प्रीत का घूँट तो पीला दो , मुक्ति की तमन्ना भी नही , मस्ती भरा जाम पीला दो , मैं तुमसे...... प्रमोद को कुछ नहीं चाहिये, बस अपने समान बना लो , जैसा भी हूँ हूँ तुम्हारा ही , एकबार अंक से लगा लो , मैं तुमसे...... जन्मदिन विशेष : आज मेरा आध्यात्मिक जन्म दिन है औऱ सर्टिफिकेट जन्म भी मेरी विनती गुरुदेव को समर्पित 👆प्रकाशन हेतु प्रेषित, प्रमोद कुमार सिन्हा केन्द्रीय ब्यूरो चीफ जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। #📚कविता-कहानी संग्रह #moj_content ##Begusarai_jankranti_News ##कडवा सच
🕵Education Competatio 🕵math 📐📊📚guru
562 views
5 days ago
इस देश का यैसा कानुन है कि अपराधी को भी सजा नही मिल सकती #news अपराधी ज्योतिषी बाबा को जमानत पर रिहा कर दिया कोर्ट ने #समाचार #🤘My Status😎 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #❤️सैड व्हाट्सएप स्टेटस
Jan-Kranti hindi news bulletin
18.2K views
5 days ago
AI indicator
स्व रचित पद :- सदा पल पल याद आते रहो.... 🖋️प्रमोद कुमार सिन्हा, बाघी सदा दिल में रहो तुम , पल पल याद आते रहो , सब काम होता रहे मेरा , यंत्रवत मुझे सताते रहो , सदा दिल....... तुम्हारे सिवा याद ना रहे, दुःख में भी साथ तुम रहो , दुनिया को भूल जाऊँ मैं , दिल में तुम मुस्कुराते रहो, सदा दिल........ कोई क्षण तुम बिन ना गुज़रे, ध्यान में तुम ही तुम रहो, ना सुध रहे कहाँ पड़ा हूँ मैं , ह्रदय में तुम गुनगुनाते रहो , सदा दिल........ चाह नहीं मैं मुक्त हो जाऊँ , सेवा का याद दिलाते रहो , तुम्हारा ही सुनूं गीत मैं , पल पल सिर्फ जगाते रहो , सदा दिल........ मस्त हो जाऊँ अपने में ही , हौसला क्षण क्षण दिलाते रहो, जैसे पड़े हो हरवक्त तुम , राह पल पल मुझे दिखाते रहो , सदा दिल....... कैसे हो जाऊँ मैं जैसे तुम हो , कर्म कुशलता में लगाते रहो , सब भूल गया तेरा है सहारा , दास को हर पल बुलाते रहो , सदा दिल........ तुम्हारे सिबा नज़र ना जाये , नयनों में मेरे अश्क़ बहाते रहो , तड़प इतनी जगा दो ह्रदय में , मैं ना रहूँ तुम ही नज़र आते रहो, सदा दिल...... बार बार जन्मना बार बार मरना, इस जनम माधव में लगाते रहो , विनती सुन लो मेरे गुरुबर अब, अंक में अपने लगाते रहो , सदा दिल....... जनम जनम से तुम्हें तलाशा , चरणों में ही अब लगाते रहो , आशा निराशा से पड़े हो जाऊँ , प्रमोद को रस पिलाते रहो , वही आनन्द वही मस्ती हो , उसी आनन्द में सुलाते रहो , गुजर जाये ना वक़्त कभी , क्षण क्षण अमृत पिलाते रहो, सदा दिल...... समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #📚कविता-कहानी संग्रह