आज का चौघड़िया

Deovrat Ojha
2.2K views
8 hours ago
जय सर्वजन समाज जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम। #आज का चौघड़िया
RadheRadheje
558 views
10 hours ago
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 15 मई 2026* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:31 तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी प्रातः 05:11 मई 16 तक, तत्पश्चात् अमावस्या* *⛅नक्षत्र - अश्विनी रात्रि 08:14 तक तत्पश्चात् भरणी* *⛅योग - आयुष्मान् दोपहर 02:21 तक तत्पश्चात् सौभाग्य* *⛅राहुकाल - सुबह 10:44 से दोपहर 12:23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:46* *⛅सूर्यास्त - 07:01 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:20 से प्रातः 05:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 से दोपहर 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - विष्णुपदी- वृषभ संक्रांति (सूर्योदय से सुबह से 06:28 तक), सर्वार्थसिद्धि योग (सूर्योदय से रात्रि 08:14 तक), मासिक शिवरात्रि* *🌥️विशेष -‌ चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना व लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245 #💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स
RadheRadheje
669 views
1 days ago
*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 14 मई 2026* *⛅दिन - गुरुवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - ग्रीष्म* *⛅मास - ज्येष्ठ* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - द्वादशी सुबह 11:20 तक तत्पश्चात् त्रयोदशी* *⛅नक्षत्र - रेवती रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात् अश्विनी* *⛅योग - प्रीति शाम 05:53 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्* *⛅राहुकाल - दोपहर 02:02 से दोपहर 03:41 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 05:46* *⛅सूर्यास्त - 07:00 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:20 से प्रातः 05:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 से दोपहर 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:02 से मध्यरात्रि 12:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - सर्वार्थसिद्धि योग (अहो रात्रि), प्रदोष व्रत* *🌥️विशेष -‌ द्वादशी को पूतिका (पोई) एवं त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245 #💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स
एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
797 views
2 days ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯आज का राशिफल☀️ 🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-13.05.2026🌄 ✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️ 🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️ 74-30💥मध्यमान्💥75-30 (केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्) 🕉️💥💥🌄💥💥🕉️ ________________________________ ✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️ जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प पर संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464. _______________________________ ____________आज विशेष___________ कुछ सिद्ध वास्तु नियम जो हो सकते हैं घर में सुख शांति और संपन्नता में सहायक _________________________________ _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________ *विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट* 🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞 दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ _________________________________ _________दैनिक पंचांग विवरण________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _________________________________ आज दिनांक.....................13.05.2026 कलियुग संवत्.............................5128 विक्रम संवत्............................... 2083 शक संवत्.................................. 1948 संवत्सर..................................... श्री रौद्र अयन.......................................... उत्तर गोल.......................................... ..उत्तर ऋतु.......................................... . ग्रीष्म मास......................................... प्र.ज्येष्ठ पक्ष............................................ कृष्ण तिथि..एकादशी.. अपरा. 1.30 तक / द्वादशी वार.......................................... बुधवार नक्षत्र...उ.भाद्रपद. रात्रि.12.18* तक / रेवती चंद्र राशि................. मीन. संपूर्ण (अहोरात्र) योग..........विष्कुंभ. रात्रि. 8.54 तक / प्रीति करण..................बालव. अपरा. 1.30 तक करण... कौलव. रात्रि. 12.30* तक / तैत्तिल _________________________________ 🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞 नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है ________________________________ -दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण- ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️ ________________________________ सूर्योदय....................प्रातः 05.48.09 पर सूर्यास्त....................सायं. 07.06.53 पर दिनमान-घं.मि.से....................13.17.54 रात्रिमान-घं.मि.से. .................. 10.41.33 चंद्रास्त..................... 03.32.41 PM पर चंद्रोदय.....................03.32.09 AM पर राहुकाल...अप.12.28 से 2.08 तक(अशुभ) यमघंट......प्रातः 7.29 से 9.08(शुभे त्याज्य) गुलिक..पूर्वा. 10.48 से 12.28(शुभे त्याज्य) अभिजित....मध्या.12.01 से 12.55(अशुभ) पंचक....................................... जारी है हवन मुहूर्त(अग्निवास)...................आज है दिशाशूल............................... उत्तर दिशा दोष परिहार...... तिल का सेवन कर यात्रा करें ________________________________ ___________आज का दिन___________ 🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞 ________________________________ व्रत विशेष................ अपरा एकादशी (सर्वे) अन्य व्रत..................................... नहीं है पर्व विशेष.................................... नहीं है दिन विशेष................. विश्व काॅकटेल दिवस खगोलीय.... कृतिकायां बुध. पूर्वा. 11.45 पर विष्टि(भद्रा).................................. नहीं है पंचक........................................ जारी है सर्वा.सि.योग............................... नहीं है अमृत सि.योग............................... नहीं है सिद्ध रवियोग............................... .नहीं है _______________________________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _______________________________ ✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️ ________________________________ दिनांक.............................14.05.2026 तिथि............ प्र.ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी गुरुवार व्रत विशेष....................................प्रदोष अन्य व्रत.................................... नहीं है पर्व विशेष....................................नहीं है दिन विशेष........ विश्व डायलन थामस दिवस खगोलीय....... वृषभे बुध. रात्रि. 12.32* पर खगोलीय........ पुनर्वसौ गुरु. प्रातः 6.35 पर खगोलीय......मिथुने शुक्र,. प्रातः 10.53 तक विष्टि(भद्रा)...................................नहीं है पंचक..................रात्रि. 10.34 पर समाप्त सर्वा.सि.योग....... उदयात् रात्रि. 10.34 तक अमृत सि.योग...............................नहीं है सिद्ध रवियोग................................नहीं है _________________________________ 🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄 ______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. _________________________________ ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है.. _________________________________ प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है... _________________________________ गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है 🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄 _________________________________ 🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄 _________________________________ भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें.. ________________________________ 💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥 ✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️ ________________________________ लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला ________________________________ लग्न ........... मेष 27°32' कृत्तिका 1 अ सूर्य .............. मेष 28°3' कृत्तिका 1 अ चन्द्र ........ मीन 5°56' उत्तरभाद्रपद 1 दू बुध ^ ..............मेष 26°9' भरणी 4 लो शुक्र ........वृषभ 28°34' मृगशीर्षा 2 वो मंगल ..............मेष 1°19' अश्विनी 1 चु बृहस्पति . मिथुन 26°31' पुनर्वसु 2 कुम्भ राहु............ कुंभ 11°2' शतभिषा 2 सा केतु * .................सिंह 11°2' मघा 4 मे ________________________________ ✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️ _________________________________ लाभ................प्रातः 5.49 से 7.29 तक अमृत...............प्रातः 7.29 से 9.08 तक शुभ.............पूर्वा. 10.48 से 12.28 तक चंचल.............अपरा. 3.47 से 5.27 तक लाभ................सायं. 5.27 से 7.07 तक _________________________________ ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️ ________________________________ शुभ.................रात्रि. 8.27 से 9.47 तक अमृत.............रात्रि. 9.47 से 11.07 तक चंचल.....रात्रि. 11.07 से 12.28 AM तक लाभ....रात्रि. 3.08 AM से 4.28 AM तक ________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ (विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) _________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ 🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱 _________________________________ 🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞 शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13. कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30. _________________________________ ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _________________________________ दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर.... ________________________________ समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर _______________________________ 07.06 AM तक--उ.भाद्रपद----1-------दू 12.52 PM तक--उ.भाद्रपद----2-------थ 06.36 PM तक--उ.भाद्रपद----3-------झ 12.18 AM तक--उ.भाद्रपद----4-------ञ ________राशि मीन - पाया लौह______ _______________________________ उपरांत रात्रि तक--------रेवती ----1-------दे _______राशि मीन - पाया स्वर्ण________ _______________________________ ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️ 💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️ ________________________________ कुछ सिद्ध वास्तु नियम जो हो सकते हैं घर में सुख शांति और संपन्नता में सहायक वास्तु के इन नियमों रखें ध्यान सौभाग्य हमेशा देगा साथ आयेगी सुख शांति समृद्धि... हर व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियां आती हैं तो कभी गम आता है। लेकिन हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती रहें। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। अधिकतर लोग इसी कारण परेशान रहते हैं कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी धन लाभ या फिर सफलता क्यों नहीं मिल रही हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार व्यक्ति की तरक्की उसके घर के वास्तु दोष के कारण भी बाधित होती है। जानिए वास्तु के मुताबिक किन नियमों का पालन करने से घर की दरिद्रता दूर होने के साथ हर काम में सफलता मिलेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दर्पण और ड्रेसिंग टेबल कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे गृहणी के साथ-साथ घर में रह लोगों का चित्त हमेशा अशांत रहता है। घर में वास्तु दोष हो जाने के कारण कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके अलावा तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। खिड़की लगाते समय ध्यान रखें ये बात घर में लगा दरवाजा जिस तरह वास्तु को ठीक करने में मदद करता है। इसी तरह खिड़कियां भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए घर में खिड़की या फिर दरवाजे लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या विषम कभी नहीं होनी चाहिए। हमेशा सम यानी 2, 4, 6, 8, की संख्या में होनी चाहिए। क्योंकि विषम संख्या होने पर वहां रहने वाले लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। इसके साथ ही बनते-बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। सीढ़ियों संबंधी वास्तु नियम घर में सीढ़ियां बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या 10 या फिर 20 नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही सीढ़ी के नीचे बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। बेडरूम संबंधी वास्तु नियम वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हमेशा ताजे फूल रखना चाहिए जो कि सम संख्या में होना चाहिए। इसके साथ ही आर्टिफिशियल फूल रखने से बचना चाहिए। इससे जातक के प्रगति पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर मतभेद होता रहता है। ये वास्तु नियम भी रखें याद वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। घर के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-,सुथरा रखना चाहिए। माना जाता है कि घर में गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है, जिससे सुख-समृद्धि रुक जाती है। ________________________________ ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️ _________________________________ मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज आपका मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांच का अनुभव करेंगे। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। करिअर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज आप उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। नवजात शिशु की ख़राब तबीयत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके लिए सब कुछ शान्त रहने वाला है। वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है। धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) आज एक ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। ___________________________________ 🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄 ___________________________________ अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ________________________________ 🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄 ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ ☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️ श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज) ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ ______________________________
एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
2.5K views
5 days ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯वास्तु दोष उपाय #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय 🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-10.05.2026🌄 ✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️ 🕉️ शुभ रविवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️ 74-30💥मध्यमान्💥75-30 (केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्) 🕉️💥💥🌄💥💥🕉️ ________________________________ ✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️ जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प पर संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464. _______________________________ ____________आज विशेष___________ प्रातःकाल नींद से उठने साथ करें निम्न 15 कार्य जीवन में सफलता कदम चूमेगी _________________________________ _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________ *विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट* 🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞 दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ _________________________________ _________दैनिक पंचांग विवरण________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _________________________________ आज दिनांक.....................10.05.2026 कलियुग संवत्.............................5128 विक्रम संवत्............................... 2083 शक संवत्.................................. 1948 संवत्सर.....................................श्री रौद्र अयन......................................... उत्तर गोल............................................उत्तर ऋतु........................................... ग्रीष्म मास.........................................प्र.ज्येष्ठ पक्ष............................................ कृष्ण तिथि...... अष्टमी. अपरा. 3.07 तक / नवमी वार........................................ .शनिवार नक्षत्र.. .धनिष्ठा. रात्रि.12.50* तक/शतभिषा चंद्र राशि... मकर. अपरा. 12.13 तक / कुंभ योग.............. ब्रह्म. रात्रि. 2.08* तक / ऐंद्र करण.................कौलव. अपरा. 3.07 तक करण......... तैत्तिल. रात्रि. 3.21* तक / गर _________________________________ 🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞 नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है ________________________________ -दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण- ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️ ________________________________ सूर्योदय.....................प्रातः 05.50.41पर सूर्यास्त....................सायं. 07.05.19 पर दिनमान-घं.मि.से....................13.14.37 रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 10.44.47 चंद्रास्त..................... 12.39.43 PM पर चंद्रोदय.....................01.53.06 AM पर राहुकाल. .सायं. 5.26 से 7.05 तक(अशुभ) यमघंट..अपरा.12.28 से 2.07(शुभे त्याज्य) गुलिक...अपरा. 3.47 से 5.26(शुभे त्याज्य) अभिजित......मध्या.12.02 से 12.54(शुभ) पंचक................. अपरा. 12.13 पर प्रारंभ हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है दिशाशूल............................. पश्चिम दिशा दोष परिहार........ घी का सेवन कर यात्रा करें ________________________________ ___________आज का दिन___________ 🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞 ________________________________ व्रत विशेष.................................... नहीं है अन्य व्रत......................................नहीं है पर्व विशेष.................................... नहीं है दिन विशेष............ श्री दादूदयाल पुण्य तिथि दिन विशेष............................ रोगेशन संडे दिन विशेष............. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस खगोलीय..................................... नहीं है विष्टि(भद्रा)...................................नहीं है पंचक................... अपरा.12.13 पर प्रारंभ सर्वा.सि.योग............................... . नहीं है अमृत सि.योग.............................. .नहीं है सिद्ध रवियोग................................ नहीं है _______________________________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _______________________________ ✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️ ________________________________ दिनांक............................. 11.05.2026 तिथि..............प्र.ज्येष्ठ कृष्णा नवमी सोमवार व्रत विशेष.................................... नहीं है अन्य व्रत..................................... नहीं है पर्व विशेष.................................... नहीं है दिन विशेष............. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस खगोलीय...... कृतिकायां रवि. रात्रि. 7.32 पर खगोलीय..अश्विन्यां मेषे भौम. अप.12.38 पर विष्टि(भद्रा).......... रात्रि. 3.25* से रात्रि पर्यंत पंचक........................................ .जारी है सर्वा.सि.योग................................ .नहीं है अमृत सि.योग............................... नहीं है सिद्ध रवियोग................................ नहीं है _________________________________ 🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄 ______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️. अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. _________________________________ ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है.. _________________________________ प्रदोष काल - सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है... _________________________________ गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है 🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄 _________________________________ 🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄 _________________________________ भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें.. ________________________________ 💥🌄🌞🌞🕉️🌞 🌞🌄💥 ✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️ ________________________________ लग्न / ग्रह - राशि - अंश - कला - विकला ________________________________ लग्न ...............मेष 24°43' भरणी 4 लो सूर्य ...................मेष 25°9' भरणी 4 लो चन्द्र ............ .मकर 26°41' धनिष्ठा 2 गी बुध ^ ...............मेष 19°44' भरणी 2 लू शुक्र ...........वृषभ 24°58' मृगशीर्षा 1 वे मंगल .................मीन 29°2' रेवती 4 ची बृहस्पति ........मिथुन 26°2' पुनर्वसु 2 को शनि ........मीन 15°59' उत्तरभाद्रपद 4 ञ राहू * .........कुम्भ 11°11' शतभिषा 2 सा केतु * ................ सिंह 11°11' मघा 4 मे ________________________________ ✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️ _________________________________ चंचल................प्रातः 7.30 से 9.09 तक लाभ...............प्रातः 9.09 से 10.49 तक अमृत............पूर्वा. 10.49 से 12.28 तक शुभ................अपरा. 2.07 से 3.47 तक _________________________________ ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️ ________________________________ शुभ...........सायं-रात्रि. 7.05 से 8.26 तक अमृत............... रात्रि. 8.26 से 9.47 तक चंचल............. रात्रि. 9.47 से 11.07 तक लाभ....रात्रि. 1.48 AM से 3.09 AM तक शुभ.....रात्रि. 4.30 AM से 5.50 AM तक ________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ (विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) _________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ 🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱 _________________________________ 🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞 शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13. कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30. _________________________________ ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _________________________________ दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर.... ________________________________ समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर _______________________________ 12.13 PM तक-----धनिष्ठा----2------गी _______राशि मकर - पाया ताम्र________ ________________________________ 06.32 PM तक-----धनिष्ठा----3-------गू 12.50 AM तक-----धनिष्ठा----4-------गे उपरांत रात्रि तक---शतभिषा----1------गो _______राशि कुंभ - पाया ताम्र________ _______________________________ ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️ 💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️ ________________________________ प्रातःकाल नींद से उठने साथ करें निम्न 15 कार्य जीवन में सफलता कदम चूमेगी सुबह आंखें खुलने के पहले व्यक्ति जाग जाता है। जागने के बाद आंखें खोलता है और आंखें खोलते ही मस्तिष्क भी धीरे-धीरे जागने लगता है। यह समझना जरूरी है कि जिस तरह सूर्योदय के पहले उजाला होने लगता है और फिर बाद में सूर्य दिखाई देता है, ठीक उसी तरह व्यक्ति को पूर्ण चैतन्य होने में वक्त लगता है। ऐसे समय में उसका मस्तिष्क संवेदनशील होता है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखना जरूरी है, क्योंकि हमारे मस्तिष्क को सेट होने में कम से कम 2 घंटे का समय लगता है। ऐसे समय में हमें कौनसे कार्य करना चाहिए आओ जानते हैं। 1. नींद से जागते ही आप एकदम से आंखें न खोलें। धीरे-धीरे आंखें खोलें और यह सुनिश्चित करें कि आंखें खुलते ही आपको अच्छी तस्वीर के दर्शन हो या आप सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा। अच्छा ये है कि आप अपने बेडरूम में अच्छी तस्वीरें लगाएं। सुगंधित वातावरण रखें। 2. बिस्तर छोड़ते ही हमारी यात्रा प्रारंभ हो जाती है। अत: जो भी स्वर चल रहा हो उसी साइड का पैर निकालकर उठें। 3. उठने के कम से कम एक घंटे तक चुप रहें और इस दौरान शौचादि से मुक्त होने का कार्य ही करें। 4. यदि आप पूजा पाठ करते हैं तो शौचादि से मुक्त के बाद ये कार्य करें या प्रार्थना करें या भजन सुनें। दरअसल, हम जब सो रहे होते हैं या सोकर उठ रहे होते हैं तो वह काल संधि का काल होता है। जैसे सूर्योदय या सूर्यास्त या जैसे रात और दिन या दिन और रात जहां मिल रहे होते हैं, उसे संधि कहते हैं। ऐसे काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। 5. सुबह उठने के बाद सबसे पहले उन कामों के बारे में सोचे जो आपको प्राथमिक रूप से करना है। इस आदत से आप सबसे जरूरी कार्य को निपटाने की क्षमता साहिल करेंगे। जीवन में सफलता हेतु सबसे पहले वही कार्य करना चाहिए जो आपने जीवन में खास है। 6. आंख खुलते ही आप किसी का भी चेहरा देखने से बचें, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति, पशु या अन्य का जिसे देखकर आपके मन में अचानक से बुरे भाव आते हो या आपको अच्छा न लगता हो। 7. जो लोग देर से सोते हैं, वे देर से ही उठते हैं या उन्हें मजबूरीवश देर से सोना और जल्दी उठता पड़ता है। ऐसे लोगों की सेहत दिन-ब-दिन गिरती जाती है जिसका उन्हें पता नहीं चलता। वे चिढ़चिढ़े हो जाते हैं और उनके संबंधों पर भी गहरा असर होता है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह उठकर शौचादि के बाद 5 मिनट का ध्यान करें या अपने ईष्टदेव की पूजा या प्रार्थना करें। इसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करें। इसके साथ ही वे अपने खानपान पर ध्यान दें। 8. सुबह उठते ही अखबार पढ़ने या टीवी देखने से भी मस्तिष्क पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। 9. सुबह उठते ही किसी गांव या पशु का नाम नहीं लेना चाहिए विशेषकर बंदर, कुत्ता या सूअर का नाम तो कभी नहीं लेना चाहिए। 10. सुबह टीवी पर कभी भी लड़ाई-झगड़े, रोने-धोने वाले सीरियल न देखें। इसी तरह रात को सोने से कुछ समय पूर्व भी ऐसा न करें। 11. सुबह उठते ही झगड़ें नहीं और न ही गड़े मुर्दे उखाड़ने का प्रयास करें। यदि आप ऐसा करते रहेंगे तो जिंदगी में कभी भी बेहतर की आशा न करें। 12. सुबह उठकर घर में या दफ्तर जाकर लोगों से कठोर भाषा में बात न करें। अच्छे शब्दों का उपयोग करें। 13. आजकल लोग सुबह उठते ही कम्प्यूटर या मोबाइल से चिपक जाते हैं जिसकी वजह से उनके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। उनकी सेहत और संबंध खराब होने लगते हैं, साथ ही समय प्रबंधन भी गड़बड़ा जाता है। 14: सुबह उठते ही कुछ लोग शौच जाए बिना या बिना मंजन किए भोजन करना शुरू कर देते हैं, जो कि बहुत ही गलत है। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बिना शौच जाए खाने से पहले की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती और बिना मंजन किए खाने से रातभर की मुंह की गंदगी और पेट में चली जाती है। 15. सभी कार्यों से मुक्त होने के बाद सुबह कम से कम 15 मिनट के लिए योगासन, एरोबिक्स, कसरत, साइकिलिंग या मॉर्निंग वॉक करें। ________________________________ ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️ _________________________________ मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज एक भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। प्यार से बढ़कर कोई अहसास नहीं, आपको भी अपने साथी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो। वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयाँ बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताज़ा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफ़ी ज़रूरत भी है। मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा। कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताज़गी का अनुभव दे सकता है। सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों। तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज आपमें से कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं। वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। अगर आज कुछ अधिक करने को नहीं है तो अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकते हैं। मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। इसे महसूस करें। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है। मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) आज आप ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। ___________________________________ 🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄 ___________________________________ अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ________________________________ 🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄 ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ ☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️ श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज) ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ ______________________________