muzaffarnagar

Rajeev Tomar
502 views
2 days ago
*जनपद/ मुजफ्फरनगर* *कामहेड़ा बिजली घर पर भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, घंटों धूप में बैठे रहे अधिकारी* *मुजफ्फरनगर/कम्हेड़ा* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर कम्हेड़ा बिजली घर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई घंटों तक हंगामा जारी रहा।हंगामे की सूचना मिलते ही विभाग के जेई (JE) और एसडीओ (SDO) मौके पर पहुँचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन घंटों चली वार्ता के बावजूद जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो किसानों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीओ को कई घंटों तक भीषण धूप में बैठाए रक्खा समाधान में देरी होते देख भाकियू (तोमर) के नेताओं ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि बिजली घर पर ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान विभाग के मुख्य कार्यालय चीफ ऑफिस) का घेराव कर वहाँ विशाल पंचायत करेंगे। जब तक लिखित आश्वासन और जमीनी स्तर पर सुधार नहीं दिखता, धरना समाप्त नहीं होगा। किसानों के बाद रुख और चेतावनी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एसडीओ ने किसानों की मांगों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।संगठन ने पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में सुधार न होने पर आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शानू पहलवान कार्यकारणी तहसील अध्यक्ष, सोनू युवा जिला अध्यक्ष, सिराजुद्दीन, अजहर तुर्की,सुनील राठी,इरशाद, मेहरबान, नसीम, तसव्वर, हसीर मोनू धीमन, ज़ागम अली,अन्य उपस्थित रहे।। #BKUTOMAR #मुजफ्फरनगर जिला #किसान आंदोलन, मुजफ्फरनगर महापंचायत, नरेश टिकैत #भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
Rajeev Tomar
540 views
3 days ago
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग।।* *जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू तोमर का धरना शुरू।।* *भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर भ्रष्टाचार ओर अवैध वसूली को लेकर जिला अस्पताल में दिया जा रहा है धरना #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #ताजा खबरें
Rajeev Tomar
550 views
9 days ago
ब्रेकिंग न्यूज़: मुजफ्फरनगर में 'भगवा' की आड़ में वसूली का खेल! भाकियू (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने दबंगों को सिखाया सबक मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा): जनपद के रामपुर तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठन के नाम का चोला ओढ़कर अवैध उगाही करने पहुंचे दबंगों का सामना भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर की टीम से हो गया। खुद को घिरा देख अवैध वसूली करने आए युवक मौके से दुम दबाकर भाग खड़े हुए। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, ग्राम दतियाना निवासी सुमित बजरंगी करीब 20-25 नाबालिग लड़कों की भीड़ लेकर रामपुर तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुँचा, आरोप है कि वहाँ पहुँचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया और होटल मालिक पर मोटी रकम देने का दबाव बनाया, पीड़ित होटल मालिक का कहना है कि सुमित बजरंगी पहले भी डरा-धमकाकर उससे ₹50,000 की अवैध वसूली कर चुका है, कल जब फिर से पैसों की डिमांड की गई, तो होटल मालिक ने इसकी सूचना तत्काल भाकियू (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर को दी। अंकित गुर्जर की एंट्री होते ही उड़े होश सूचना मिलते ही अंकित गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे उन्होंने जैसे ही दबंगों को आड़े हाथों लिया और पुलिस प्रशासन के हवाले करने की बात कही, वसूली करने आए सुमित बजरंगी और उसके साथी मौके से भाग निकले। संगठन के नाम पर गुंडागर्दी और पुराना इतिहास यह पहली बार नहीं है जब सुमित बजरंगी पर इस तरह के आरोप लगे हों बताया जा रहा है कि पूर्व में भी एक होटल के कमरों में अवैध रूप से घुसने और मारपीट करने के मामले में इन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग हिंदू संगठनों का नाम बदनाम कर निरंतर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर भाकियू तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #BKUTOMAR
Rajeev Tomar
553 views
11 days ago
*जनपद /मुजफ्फरनगर* *कल मेरठ SSP कार्यालय पंचायत की तैयारी पदाधिकारियों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान।।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने वसी हत्याकांड को लेकर रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर मिटिग बुलाई गयी मिटिग आये सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को आदेशित कर दिया है कि कल मेरठ कप्तान ओफिस पर संगठन वसी को न्याय दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर लड़ाई लड़ने का काम करेगा चौधरी संजीव तोमर ने ऐलान कर दिया है वसी कि जो हत्या हुई है उन पर गैंगस्टर कि कार्रवाई कि जाए और अदनान और शैजान कि गिरफ्तारी कि जाए और लापरवाही बरतने वाले दरोगा जी को निलंबित किया जाए मिटिग में मौजूद सभी पद अधिकारियों ने भी हुंकार भर दी है और कल सुबह सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मेरठ कि तरफ कूच करेंगे चौधरी संजीव तोमर बताया कि कल किसान बड़ी तादाद में मेरठ कप्तान ओफिस पहुंचेंगे उन्होंने पंचायत में घौषणा कि है कि मुजफ्फरनगर सहारनपुर मुरादाबाद सम्भल हापुड़ बागपत शामली बिजनौर गाजियाबाद दिल्ली के किसान कप्तान ओफिस पर पहुंचेंगे चौधरी संजीव तोमर ने कहा है कि जब तक वसी के हत्यारों कि गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक किसान घर वापसी नहीं करेंगे चौधरी संजीव तोमर ने मिटिग में ये भी साफ कर दिया है कि कल किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली बसों और से और कारों से कप्तान औफिस पहुंचेंगे और पंचायत में हिस्सा लेंगे।। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान पशिचमी प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी अजय त्यागी जावेद दीपक तोमर हीरा आशीष शर्मा बालियान शानू अरूण कश्यप इन्शाद शानू शिराजू आसिफ इरशाद नसीम मुस्तफा मेहरबान साजिद रियाज राणा साजिद अरूण कश्यप हरविंद्र सिंह सलीम इरशाद नईम सलमान तस्लीम हीरा बालियान शाहरुख आदि मौजूद रहै #मुजफ्फरनगर जिला #भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #BKUTOMAR
Rajeev Tomar
532 views
23 days ago
किसान शक्ति की बड़ी जीत: अंकित गुर्जर के हुंकार के आगे झुका प्रशासन, स्थानीय लोगों को मिला टोल से 'छुटकारा' जनपद मुजफ्फरनगर भाकियू (तोमर) के युवा नेता अंकित गुर्जर के कड़े तेवरों और किसानों की एकजुटता ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है। लंबे समय से टोल की समस्याओं को लेकर चल रहे विवाद में आज क्षेत्रवासियों की उस वक्त बड़ी जीत हुई, जब पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया एसपी सिटी के साथ वार्ता में बनी सहमति आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन ने भाकियू (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, घंटों चली गहमागहमी के बीच, प्रशासन ने किसानों के तर्कों को जायज माना और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस जीत की 3 बड़ी बातें: लोकल जनता की 'फ्री एंट्री' बहाल: सबसे बड़ी राहत स्थानीय ग्रामीणों को मिली है। अब टोल पर पहले की तरह ही सभी क्षेत्रीय गांवों के वाहनों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। वह पूरी तरह निशुल्क (Free) रहेंगे। विवादित कंपनी की होगी विदाई: वर्तमान में टोल का संचालन कर रही कंपनी की कार्यप्रणाली से जनता और किसान बेहद नाराज थे। प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अगले 10 दिनों के भीतर इस कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को ठेका सौंप दिया जाएगा। मौके पर ही समाधान: एसपी सिटी ने किसानों का ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों की जायज मांगों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। "यह किसानों के पसीने और एकता की जीत है" इस जीत के बाद अंकित गुर्जर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी या ठेकेदार ने दोबारा स्थानीय लोगों को परेशान करने की कोशिश की, तो यूनियन फिर से सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर जिला उपाध्यक्ष कलीम प्रधान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष फारूख चौधरी युवा नगर अध्यक्ष आर्य कुमार आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #मुजफ्फरनगर जिला #BKUTOMAR #न्यूज़ अपडेट
Rajeev Tomar
604 views
23 days ago
किसान शक्ति की बड़ी जीत: अंकित गुर्जर के हुंकार के आगे झुका प्रशासन, स्थानीय लोगों को मिला टोल से 'छुटकारा' ​जनपद मुजफ्फरनगर भाकियू (तोमर) के युवा नेता अंकित गुर्जर के कड़े तेवरों और किसानों की एकजुटता ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है। लंबे समय से टोल की समस्याओं को लेकर चल रहे विवाद में आज क्षेत्रवासियों की उस वक्त बड़ी जीत हुई, जब पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया *​एसपी सिटी के साथ वार्ता में बनी सहमति* ​आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन ने भाकियू (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, घंटों चली गहमागहमी के बीच, प्रशासन ने किसानों के तर्कों को जायज माना और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। ​इस जीत की 3 बड़ी बातें: *​लोकल जनता की 'फ्री एंट्री' बहाल*: सबसे बड़ी राहत स्थानीय ग्रामीणों को मिली है। अब टोल पर पहले की तरह ही सभी क्षेत्रीय गांवों के वाहनों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। वह पूरी तरह निशुल्क (Free) रहेंगे। *​विवादित कंपनी की होगी विदाई*: वर्तमान में टोल का संचालन कर रही कंपनी की कार्यप्रणाली से जनता और किसान बेहद नाराज थे। प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अगले 10 दिनों के भीतर इस कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को ठेका सौंप दिया जाएगा। *​मौके पर ही समाधान*: एसपी सिटी ने किसानों का ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों की जायज मांगों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। ​"यह किसानों के पसीने और एकता की जीत है" ​इस जीत के बाद अंकित गुर्जर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी या ठेकेदार ने दोबारा स्थानीय लोगों को परेशान करने की कोशिश की, तो यूनियन फिर से सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर जिला उपाध्यक्ष कलीम प्रधान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष फारूख चौधरी युवा नगर अध्यक्ष आर्य कुमार आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
Rajeev Tomar
553 views
1 months ago
*जनपद/मुजफ्फरनगर* *भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंच कर देर रात्रि नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सदर ने लिया मांग पत्र।।* छपार,,,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने बड़ा ऐलान किया था उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को संगठन किसानों कि समस्याओं को लेकर मान्य प्रधानमंत्री जी से मिलकर किसानों कि समस्याओं को अवगत कराया जाएगा जैसे ही ऐलान किया तभी जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया जनपद मुजफ्फरनगर के उच्च पदाधिकारियों सै सम्पर्क साधा और काफी मशक्कत के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता कि और जिसमें 22 सूत्रीय मांगों ज्ञापन रात को लगभग 10 बजे जनपद मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट सी ओ सदर और छपार कोतवाल मौजुद रहै और मजबूत आश्वासन के बाद ही संगठन के जिलाध्यक्ष ने अपना कार्यक्रम स्थागित किया कुछ इस तरह से किसानों ने अपनी मांग रखी गन्ने का भाव 500 रू कि्वंटल किया जाये बकाया भुगतान जल्द कराया जाए जनपद मुजफ्फरनगर में ऐम्स अस्पताल बनवाया जाए और हाईकोर्ट कि ब्रांच मेरठ मैं लायी जाए और 60 वर्ष के बाद 10000 रू महीना पेंशन दी जाए और 60 वर्ष के बाद किसान को सरकारी बस में यात्रा निशुल्क करायी जाए किसानों को नलकूप कनशंन और नलकूप बिजली फ्री दी जाए किसानों को खेतों में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर 50 प्रशेट छूट दी जाए ऐसी ही 22 मागो का ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी साजिद अल्वी दीपक तोमर मोनू धीमान शमशाद इरशाद साऊद आदि मौजूद रहै ।। #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला