#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -28.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
रक्षाबंधन के दिन करने योग्य उपयोगी उपाय
भाग्य वृद्धि और धनलाभ में सहायक
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
रक्षाबंधन पर्व 2026 जानिये शुभ मुहूर्त समय
।। रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त।।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समय के अनुसार
श्रावण शुक्ला पूर्णिमा विक्रम संम्वत् 2083
दिनांक 28.08 2026 शुक्रवार
चंचल वेला प्रातः... 05.58 से 07.34 तक
लाभ वेला प्रातः....07.34 से 09.10 तक
अमृत वेला प्रातः....09.10 से 10.46 तक
अभिजित मध्या.....11.57 से 12.48 तक
शुभ वेला अपरा.....12.22 से 01.58 तक
चंचल वेला सायं.....05.10 से 06.46 तक
उपरोक्त समय में रक्षाबंधन कार्य शुभ रहेगा..
_________________________________
।। रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त।।
।।अजमेर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ और नीमच।।
।। स्थानीय समय के अनुसार।।
श्रावण शुक्ला पूर्णिमा विक्रम संम्वत् 2083
दिनांक 28.08 2026 शुक्रवार
चंचल वेला प्रातः.. .06.12 से 07.47 तक
लाभ वेला प्रातः....07.47 से 09.22 तक
अमृत वेला प्रातः....09.22 से 10.57 तक
अभिजित मध्या.....12.07 से 12.58 तक
शुभ वेला अपरा.....12.32 से 02.08 तक
चंचल वेला सायं.....05.18 से 06.53 तक
उपरोक्त समय में रक्षाबंधन कार्य शुभ रहेगा..
________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक................…....28.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. .............2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु........................................... शरद
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि......पूर्णिमा. प्रातः 9.49 तक / प्रतिपदा
वार..........................................शुक्रवार नक्षत्र..शतभिषा. रात्रि. 3.13* तक/पूर्वाभाद्र
चंद्र राशि.................कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग.......अतिगंड. प्रातः 7.27 तक / सुकर्मा
करण.......................बव. प्रातः 9.49 तक
करण....... बालव. रात्रि. 9.56 तक / कौलव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.11.30 पर
सूर्यास्त....................सायं. 06.53.29 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.41.59
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................11.18.24
चंद्रास्त.................... .06.42.56 AM पर
चंद्रोदय.....................07.01.48 PM पर
राहुकाल.....पूर्वा. 10.57 से 12.32(अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 3.43 से 5.18(त्याज्य)
गुलिक... प्रातः 7.47 से 9.22(शुभे त्याज्य)
अभिजित......मध्या.12.07 से 12.58(शुभ)
पंचक...................................... जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल............................. पश्चिम दिशा
दोष परिहार........जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष................................... नहीं है
अन्य व्रत्......................................नहीं है
अन्य व्रत्.......... पवित्र श्रावण स्नान व्रत पूर्ण
पर्व विशेष............................... रक्षाबंधन
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.. श्रावणी पूर्णिमा स्नान पुण्य लाभ
दिन विशेष........................ संस्कृत दिवस
दिन विशेष............ कृष्ण यजुर्वेदीय उपाकर्म
दिन विशेष................. अमरनाथ यात्रा पूर्ण
खगोलीय.............. चंद्रग्रहण (भारत में नहीं)
खगोलीय................. सूर्य नक्षत्र मघा(जारी)
नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........................... आज नहीं है
पंचक........................................ जारी है
सर्वा.सि.योग............................... . नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 29.08.2026
तिथि......... भाद्रपद कृष्णा प्रतिपदा शनिवार
व्रत विशेष................ अशून्य शयन व्रत पूर्ण
अन्य व्रत्..................................... नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..... परमाणु परीक्षण विरोध दिवस
दिन विशेष.................... राष्ट्रीय खेल दिवस
खगोलीय...... पूफायां बुध अपरा. 12.56 पर
खगोलीय................. सूर्य नक्षत्र मघा(जारी)
नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)......................... ..आज नहीं है
पंचक....................................... .जारी है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. .नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल................प्रातः 6.12 से 7.47 तक
लाभ.................प्रातः 7.47 से 9.22 तक
अमृत..............प्रातः 9.22 से 10.57 तक
शुभ..............अपरा. 12.32 से 2.08 तक
चंचल................सायं. 5.18 से 6.53 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ.............. रात्रि. 9.43 से 11.08 तक
शुभ...रात्रि. 12.33 AM से 1.57 AM तक
अमृत...रात्रि. 1.57 AM से 3.22 AM तक
चंचल...रात्रि. 3.22 AM से 4.47 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
08.32 AM तक.....शतभिषा.....1......गो
02.47 PM तक.....शतभिषा.....2......सा
09.01 PM तक.....शतभिषा.....3......सी
03.13 AM तक.....शतभिषा.....4.......सु
________राशि कुंभ - पाया ताम्र______
_______________________________
उपरांत रात्रि तक......पूर्वाभाद्र.....1...... से
_______राशि कुंभ - पाया लौह_______
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
रक्षाबंधन के दिन करने योग्य उपयोगी उपाय
भाग्य वृद्धि और धनलाभ में सहायक
श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन अर्थात राखी का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 28 अगस्त 2026 रविवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस दिन के कुछ खास और सरल ज्योतिष उपाय ।
1. कहते हैं कि रक्षा बंधन पर हनुमानजी को राखी बांधने से वे भाई बहनों के क्रोध को शांत करके उनमें आपसी प्रेम को बढ़ा देते हैं।
2. यह भी कहा जाता है कि इस दिन गणेशजी की पूजा करने से भाई-बहन के रिश्ते में प्यार बढ़ जाता है।
3. आपको यदि ये लगता है कि मेरे भाई को किसी की नजर लग गई है तो आप इस दिन फिटकरी को अपने भाई के उपर से सात बार वार कर उसे किसी चौराहे पर फेंक आएं या चूल्हे की आग में जला दें। इससे नजर दोष दूर हो जाएगा।
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन दशविधि स्नान करने का भी महत्व है। जैसे भस्म, मिट्टी, गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी, हल्दी, कुश और मधु से स्नान करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
5. दरिद्रता दूर करने के लिए अपनी बहन के हाथ से गुलाबी कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक रुपए का सिक्का ले लें। इसके बाद अपनी बहन को वस्त्र और मिठाई उपहार और रुपये दें और चरण छूकर उसका आशीर्वाद लें। दिए गए गुलाबी कपड़े में लिया गया सामान बांधकर उचित स्थान पर रखने से घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी।
6. एक दिन एकासना करने के उपरांत रक्षाबंधन वाले दिन शास्त्रीय विधि-विधान से राखी बांधते हैं। फिर साथ ही पितृ-तर्पण और ऋषि-पूजन या ऋषि तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता है जिससे जीवन के हर संकट समाप्त हो जाते हैं।
7. रक्षा बंधन का त्योहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है पूर्णिमा के देवता चंद्रमा है। इस तिथि में शिवजी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से मनुष्य का सभी जगह आधिपत्य हो जाता है। यह सौम्या तिथि हैं। दोनों की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।
8. श्रावण पूर्णिमा के दिन एक नारियल लेकर उसे अपने उपर से 21 बार वारकर उसे बाहर किसी स्थान पर जला दें। ऐसा करने से सभी तरह के अला-बला और संकट दूर होंगे। ऐसा परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से 21 बार आर कर होम कर दें।
9. सावन पूर्णिमा के दिन माता पार्वतीजी को चावल की खीर अर्पित करने से सभी तरह की विपत्तियां दूर हो जाएंगी।
10. .रक्षाबंधन के दिन ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ मंत्र के जाप के साथ शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ होता है।
11. यदि आपके भाई को किसी भी तरह की मानसिक परेशानी है तो रक्षाबंधन की शाम को उसके हाथ में पानीदार हरा मतलब कच्चा नारियल रखें। अब "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद नारियल को चौबीस घंटे के भीतर किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। मानसिक परेशानी दूर होगी।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें।। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आज आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करिअर में मददगार साबित होंगे। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में भागीदारी करें। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका संगी आपसे नाराज हो जाएगा। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
______________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_____________________________