उत्तर प्रदेश अपडेट

दैनिक अपडेट
665 views
1 days ago
नेपाल जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसे का खतरा लखनऊ-गोंडा से नेपाल जाने वाले बड़े वाहनों का होता है आवागमन, सड़क की दोनों पटरियों पर उगी हैं बड़ी-बड़ी झाड़ियां सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर-मनकापुर मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग केवल स्थानीय आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लखनऊ और गोंडा की ओर से आने वाले बड़े वाहन गौराचौकी होते हुए नेपाल की ओर भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली झाड़ियां गंभीर समस्या बनी हुई हैं। सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियों का फैलाव इतना अधिक है कि कई स्थानों पर सड़क का किनारा दिखाई नहीं देता। मोड़ पर सामने से आने वाले बड़े वाहनों का पता भी देर से चलता है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच छोटे वाहन और दोपहिया चालक सड़क किनारे जगह बनाने में परेशान होते हैं। रात के समय स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है। बारिश के मौसम में झाड़ियों का फैलाव तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण यहां नियमित रूप से सड़क की पटरियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई होनी चाहिए। स्थानीय निवासी नंदकिशोर, राधेश्याम, उदयभान, श्यामलाल, मनोज और विजय ने बताया कि मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। लखनऊ-गोंडा से आने वाले बड़े वाहन गौराचौकी के रास्ते नेपाल तक जाते हैं। ऐसे व्यस्त मार्ग पर दोनों पटरियों पर झाड़ियों का उगना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराकर दोनों पटरियों पर उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराई जाए, ताकि सड़क की दृश्यता साफ हो और वाहन चालकों के साथ राहगीरों का आवागमन सुरक्षित हो सके। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
Z̺͆u̺͆b̺͆a̺͆i̺͆r̺͆ A̺͆h̺͆m̺͆a̺͆d̺͆
604 views
2 days ago
AI indicator
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव रामपुर पहुंचे. यहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शिवपाल यादव ने जिला कारागार पहुंचकर पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताना है और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है. अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी. #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट