उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट

Rajeev Tomar
594 views
23 days ago
*जनपद मुरादाबाद।।* *आगामी 27 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन तोमर मुरादाबाद SSP कार्यालय पर करेगा पंचायत।।* *भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों की बैठक।।* *जनपद की पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर करेगा SSP कार्यालय पर पंचायत।।* *सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयारी करने के दिए निर्देश।।* ।। #मुरादाबाद न्यूज़ #उत्तर प्रदेश न्यूज़ #उत्तर प्रदेश ताजा न्यूज़ #उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर
Rajeev Tomar
2.8K views
3 months ago
*जनपद मुजफ्फरनगर।।* *बहादुरी की मिसाल: भाकियू (तोमर) नेता ने नहर में कूदकर बचाई महिला की जान, SSP ने किया सम्मानित* *मुजफ्फरनगर।* जनपद में मानवता और साहस का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहाँ अपनी जान की परवाह न करते हुए एक युवक ने नहर में डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा मंडल सचिव नौशाद राव के इस साहसिक कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।गृह क्लेश के चलते उठाया था आत्मघाती कदम प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुजेड़ा निवासी एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर गृह क्लेश से परेशान होकर जटवाड़ा नहर पुल से मौत की नीयत से छलांग लगा दी थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण महिला डूबने लगी और मौके पर चीख-पुकार मच गई। उसी समय वहाँ से गुजर रहे भाकियू (तोमर) के युवा मंडल सचिव नौशाद राव की नजर डूबती महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नौशाद ने अपनी जान का जोखिम उठाया और तत्काल नहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने डूबती हुई महिला को सुरक्षित किनारे पर पहुँचाया। समय रहते मिली इस मदद के कारण महिला की जान बच सकी। नौशाद की इस बहादुरी की खबर जब पुलिस प्रशासन तक पहुँची, तो मुजफ्फरनगर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा जी ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया। एसएसपी ने नौशाद के अदम्य साहस और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वाजिद राजा✍🏻✍🏻✍🏻 #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट #उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज़
Rajeev Tomar
587 views
5 months ago
*मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग।।* *अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकियू (तोमर) का मेरठ में होने वाला प्रदर्शन स्थगित।।* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा 'ट्रेंड बिल' और विभिन्न स्थानीय समस्याओं के विरोध में कल प्रस्तावित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को प्रशासन की सक्रियता के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।।* *देर रात 8:30 बजे तक चली वार्ता मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ (CO) सदर, तहसीलदार और छपार कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे।* *वहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और किसानों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।* *प्रशानिक अधिकारियों ने यूनियन तोमर के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा।* *प्रशासन की ओर से मिले 'मजबूत आश्वासन' के बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने कल होने वाले विरोध प्रदर्शन को टालने का निर्णय लिया।* *इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी,शहजाद मालिक,चंदन त्यागी,सोनू माखियाली,अन्य उपस्थित रहे।।।* #भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तर प्रदेश न्यूज़ #उत्तर प्रदेश ताजा न्यूज़ #उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट #उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज़
Rajeev Tomar
543 views
5 months ago
AI indicator
भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जी के साथ कल दिनांक 22.2. 2026 को भाकियू तोमर का काफिला माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मेरठ किसानों की समस्याओं से कराया जाएगा अवगत || युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर भाकियु तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #उत्तर प्रदेश न्यूज़ #उत्तर प्रदेश ताजा न्यूज़ #उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर