मुख्य समाचार 📰

Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
390 views
13 hours ago
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने जलभराव की समस्या को लेकर बिलारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी बिलारी (मुरादाबाद)। दिनांक 05 सितम्बर 2026 को ब्लॉक बिलारी के ग्राम कुआं खेड़ा समेत आसपास के अन्य गांवों में लंबे समय से हो रही जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आ रही भारी दिक्कतों का मामला जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के संज्ञान में आया, तो संगठन ने तुरंत इस पर कड़ा रुख अपनाया। भाकियू (तोमर) के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम इदरीसी के नेतृत्व में आज संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों पीड़ित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर खंड विकास अधिकारी (B.D.O.) बिलारी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जलभराव की इस विकराल समस्या का तुरंत स्थायी निस्तारण किया जाए। भाकियू (तोमर) के नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान यदि क्षेत्र की कानून व्यवस्था या कोई अन्य स्थिति बिगड़ती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन तोमर, मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन और जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के समर्थन में 'जय जवान-जय किसान' के गगनभेदी नारे लगाए गए। प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीण और किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #मुख्य समाचार 📰 #आज की ताजा खबरें, आज के मुख्य समाचार, पाक पीएम इमरान खान
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
506 views
1 days ago
भाकियू तोमर का भगवानपुर तहसील पर किया प्रदर्शन ● जनवाणी संवाददाता, मुजफ्फरनगर भाकियू (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान की पूर्व घोषणा के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भगवानपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम ने किसानों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया, लेकिन किसान उन्हें धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। घंटों चले हंगामे के बाद उपजिलाधिकारी को स्वयं किसानों के बीच आना पड़ा और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। प्रदर्शन के दौरान इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया लगभग 121 करोड़ रुपये का भुगतान मुख्य मुद्दा रहा। प्रदेश सचिव नितिन राठी ने संगठन के कार्यालय पर लगी सील को हटाने की मांग की। किसानों ने मांग उठाई कि गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो और भारी बारिश से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में नहरों के अंतिम छोर तक पानी एसडीएम को सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन, मिल पर 121 करोड़ के बकाये का उठाया मुद्दा छोड़ने, नलकूप कनेक्शन और बिजली मुफ्त देने, खाद व यूरिया पर 50 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) देने और 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिलों को ठीक करने के लिए कैंप लगाने और 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। उपजिलाधिकारी द्वारा मांगों पर प्रभावी कार्यवाही के आश्वासन के बाद किसानों ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त किया। इस अवसर पर तालिब हसन, मुस्तकीम, विकास वालिया, वंश चौहान, तारीफ, दानिश, गुलशन, इरफान, पहल सिंह, रितु रानी, यशपाल और विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे #उत्तराखंड #हरिद्वार #न्यूज #मुख्य समाचार #मुख्य समाचार 📰
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
447 views
6 days ago
*बागपत में द्वितीय चौधरी चरण सिंह शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।।* *बागपत:जनपद के गांव कन्डेरा में आयोजित द्वितीय 'चौधरी चरण सिंह शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता' का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।* *समारोह के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया।* *इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, दीपक तोमर, हीरा बालियान, सद्दाम, नरेश तोमर, देशराज तोमर, उपेंद्र तोमर, अभिषेक तोमर, पंकज तोमर, मंजीत अहलावत, सुदेशपाल भूरा, बिजेंद्र सिंह तोमर, सुशील तोमर और अमर पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।* #बागपत #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुख्य समाचार #मुख्य समाचार 📰 #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
593 views
11 days ago
जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने डीएफओ वन विभाग कार्यालय पर किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #मुख्य समाचार
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
7.4K views
18 days ago
*रुड़की।।* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू।।* *भारी बारिस मे भी किसान तहसील परिसर मे तंबू गांड कर अनिश्चितकालीन धरने मै बैठे।।* *नाराज किसानों ने SDM ओफिस के दरवाजे के सामने की जोरदार नारेबाजी।।* रुड़की,,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन के कार्यकारिणी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर चौधरी ने आज किसानो कि समसयाओ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचन्द्र के अडियल रवियै के चलते विगुल फूक दिया और किसानो कि समसयाओ को लेकर धरना प्रदर्शन शूरू कर दिया धरने पर बेठै परवेन्दर चौधरी ने बताया है कि 13 अगस्त को संगठन ने 17 सूत्रीय मांगों एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब को सौपा दिया था और साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर 17 अगस्त तक समाधान नही होता है तो संगठन 18 अगस्त को धरने देने के लिए बाध्य होगे लेकिन उसके बाद कई बार फोन किये गये लेकिन मजिस्ट्रेट साहब ने फोन नही उठाया आज के प्रदर्शन मे किसानो ने कुछ प्रमुख मागो को उठाया जैसै इकबाल शुंगर मील से भुगतान जल्द से जल्द और इकबाल मे दूसरी शुगर मील लगवायी जाए पूर्ण रुप से स्मार्ट मीटर पर रोक लगायी जाऐ किसानो का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाऐ गन्ने का भाव 500 रु किव्टल किया जाऐ और किसानो नलकूप कनेक्शन और बाजली निशुल्क दी जाऐ किसानो के खेतो में सरकार द्वारा अपने खर्चे पर तारबंदी करायी जाये किसानो का तहसीलो में बडे स्तर पर शौषण किया जाता है कोई भी काम बिना पैसै नही हो रहै है जबकि मान्य मुख्यमंत्री के सीधे सीधे आदेश है कि किसी भी आमजन और किसानो का शौषण नही किया जाऐगा और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाऐगा लेकिन उसके बाद भी किसानो का शौषण किया जाता है फिलहाल के ताजा समाचार के हिसाब से नाराज किसानों ने धरना अनिश्चितकालीन घोषणा कर दी थी जैसे ही अनिश्चितकालीन धरने कि घौषणा कि अधिकारियों मे हडकंप मच गया और उसके बाद धरने मे तुरंत ASDM देवेन्दर नेगी किसानो के बीच धरने मे बैठ गये लगभग किसानो से देवेन्दर नेगी ने 25 मिनट वार्ता कि लेकिन किसान माने को तैयार नही हुऐ और उसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साहब ने प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर चौधरी से फोन पर बात कर मजबूत आश्वासन दिया और 21 तारीख मे एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर सभी समसयाओ का मजबूत आश्वासन दिया गया कि सभी समसयाओ का समाधान कराया जाऐगा जिसके किसान बामुश्किल माने और उसके बाद धरना समाप्त किया गया और ASDM देवेन्दर नेगी को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंप दिया इस मौके पर मुख्य रुप राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन जौध सिह विकास वालिया रजत हिमाशु यूनूस प्रधान राकेश धीमान शहजाद मयंक मोहम्मद शफी असलम ईकलाख भोला विकास इमरान आजम रासीभ ओमपाल यशपाल बिजेन्द राव तस्लीण सदाम वकील फुरकान मुन्शी अरशद गोलू पप्पू फरमान मुर्सलींन ईशम सिह महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष रीतू रानी कल्पना ईसराना आरती संन्जो सुन्दरी सुन्दरी वती आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुख्य समाचार #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स #आज की ताजा खबरें, आज के मुख्य समाचार, बीजापुर नक्सली हमला #आज की ताजा खबरें, आज के मुख्य समाचार, म्यांमार का संकट
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
7.7K views
21 days ago
*महावीर चौक से रामपुर तिराहा तक तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में हुआ भव्य ध्वजारोहण* मुजफ्फरनगर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पहुंची। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर जी के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रीय कार्यालय पर विधिवत ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी 36 बिरादरी के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “संगठन में ही शक्ति है, जब हम सभी एकजुट होकर खड़े होंगे तभी किसानों और समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी।” अंकित गुर्जर ने कहा कि 15 अगस्त हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी 36 बिरादरी से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। तिरंगे की शान और किसान एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुख्य समाचार #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स