Govind Maurya
602 views • 2 days ago
नाबालिक प्रेमी जोड़ी का शव कुएं में मिला #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ अमेठी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक कुएं से मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुएं में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है, कि दोनों नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत भी करते थे। रविवार रात दोनों अपने-अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
9 likes
3 shares