Newsgenix
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️‘मिर्जापुर’ फिल्म की रिलीज से पहले अली फजल अपनी जड़ों से जुड़ने लखनऊ पहुंचे. यहां उन्होंने एक अखाड़े में जाकर अपने नाना अहमद सईद साहब की पहलवानी की विरासत को करीब से महसूस किया. अली ने कहा कि अखाड़े में कदम रखते ही इंसान का अहंकार खत्म हो जाता है. उन्होंने पहलवानी के अनुशासन को गुड्डू पंडित के किरदार के लिए सीखी गई जूजुत्सु से भी जोड़ा. नाना की विरासत और गुड्डू पंडित की तैयारी का यह खास कनेक्शन प्रशंसकों को अभिनेता का एक नया पहलू दिखाता है. अली फजल अभिनीत ‘मिर्जापुर’ फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. #AliFazal #GudduPandit #MirzapurTheMovie #Mirzapur #Lucknow #EntertainmentNews #Newsgenix

More like this