Newsgenix
488 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या एक बार फिर टीम में जगह बनाने से चूक गए. टीम में जगह नहीं मिलने के बाद क्रुणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा संदेश शेयर किया, जिसने उनकी भावनाओं को बयां कर दिया. क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “Hope is still alive” यानी ‘उम्मीद अभी भी जिंदा है’. इस संदेश के साथ उन्होंने उंगलियां क्रॉस करने वाली इमोजी और भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल किया. क्रुणाल की यह पोस्ट बताती है कि उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद अभी छोड़ी नहीं है. वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले थे. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में प्रदर्शन के जरिए वापसी की कोशिश कर रहे हैं. #KrunalPandya #TeamIndia #AfghanistanVsIndia #T20I #IndianCricket #CricketNews #CricketUpdate #Newsgenix #KrunalPandyaComeback
13 shares

More like this