दैनिक अपडेट
464 views 8 days ago
एसएसबी जवानों की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश बलरामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मूल आदिवासी जनजाति कल्याण युवा संस्था और सेवा समर्पण संस्थान की ओर से 50वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने एसएसबी जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने जवानों को राखी बांधकर देश की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। जवानों ने भी बालिकाओं को स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सहयोग, सुरक्षा, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम में एसएसबी के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित जवानों और दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आपस में बातचीत की। बालिकाओं ने जवानों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी अपने दायित्वों को साझा किया। इस आयोजन में मूल आदिवासी जनजाति कल्याण युवा संस्था बलरामपुर के जिला अध्यक्ष आलोक चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री महादेवन और जिला प्रवक्ता सहदेव मौजूद रहे। वहीं सेवा समर्पण संस्थान बलरामपुर की ओर से महामंत्री डॉ. मदन थारू, उपाध्यक्ष राम भगवन और संगठन मंत्री रामचरण ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राजेंद्र, शिवा, सुमग, रंजना सहित अन्य बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बालिकाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। आयोजन के दौरान सभी ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
7 shares

More like this