दैनिक अपडेट
614 views • 4 hours ago
### नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को रेहरा बाजार पुलिस ने दबोचा
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा रही।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने थाना रेहरा बाजार में दर्ज मामले में वांछित अफसर अली उर्फ मोनू पुत्र असगर अली, निवासी भरतपुर ग्रिन्ट, पूरे ठकुराईनडीह, थाना रेहरा बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक दिव्या सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव और मुख्य आरक्षी विपुल कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
9 shares