Jan-Kranti hindi news bulletin
503 views • 1 days ago •
के.एस.आर. कॉलेज बचाने की मांग को लेकर शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के पांचवें दिन निकला मशाल जुलूस
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
समस्तीपुर में छात्रों ने हाथों में मशाल लेकर किया प्रदर्शन, एनएसयूआई ने कहा—मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 अगस्त, 2026)। के.एस.आर. कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के पांचवें दिन सोमवार को समस्तीपुर में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में मशाल लेकर जुलूस में शामिल हुए और के. एस. आर. कॉलेज को सुरक्षित रखने तथा शिक्षा संस्थानों की रक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
मशाल जुलूस का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव अंशु ने किया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा बचाने और के. एस. आर. कॉलेज को बचाने के समर्थन में नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए अभिनव अंशु ने कहा कि जब तक सरकार पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट बदलकर के. एस.आर. कॉलेज को सुरक्षित रखने का निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन में शामिल नेताओं ने कहा कि के. एस. आर. कॉलेज को बचाना हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखने से जुड़ा सवाल है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने और शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो शिक्षा बचाओ सत्याग्रह को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, माले के जिला स्थायी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ललन कुमार यादव, विवेक विराट, गुंजन चौधरी, हिमांशु शेखर, आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज, जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, डॉ. एन. के. आनंद, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, कांग्रेस के सनातन कुमार बाला, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, अखलाकुर रहमान सिद्दीकी, अमन कुमार, सौरव सतनाम, धीरज कुमार, मोनू कुमार, प्रशांत कुमार, मो. अफरोज, मो. रियाज, राजू कुमार, सुशील कुमार राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #samastipur #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
14 shares