Javed khan
489 views • 4 hours ago
तमिलनाडु में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से बढ़ेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त सरकारी बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की है। नई व्यवस्था 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से लागू होगी।
इसके तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उपनगरीय और पहाड़ी इलाकों में सामान्य किराये वाली सरकारी बसों में भी यह सुविधा मिलेगी। योजना में आय की कोई सीमा और यात्राओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
सरकार के मुताबिक, इस विस्तार पर सालाना करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। साथ ही, परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को भी रोकने का फैसला किया गया है और नए स्थान की तलाश की जाएगी।
क्या आपको लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा से उन्हें शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे?
#TamilNadu #JosephVijay #FreeBusTravel #Women #TamilNaduNews #News #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
11 shares