Govind Maurya
1K views • 26 days ago
शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात: 5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज योजना शुरू #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने किया। योजना के तहत पात्र शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, कस्तूरबा विद्यालय कर्मियों और पीएम पोषण रसोइयों सहित शिक्षा विभाग के कार्मिकों व उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। जिले में 15,658 लाभार्थी इस योजना से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी हुआ तथा पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
18 likes
15 shares