Govind Maurya
589 views 1 months ago
PM आवास सर्वे में बड़ा खेल! पक्के मकान वालों का नाम सूची में, छप्पर वालों को किया गया अपात्र #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर:- कूरेभार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे को लेकर सुलतानपुर जिले के कूरेभार विकासखंड में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पात्र गरीबों को अपात्र घोषित किया जा रहा है, जबकि पक्के मकान और वाहन रखने वाले लोगों के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल कर दिए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, कूरेभार विकासखंड* की ढेसरुआ ग्राम पंचायत में शासन द्वारा जारी प्रथम सूची में 201 लाभार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान, भवन और वाहन मौजूद हैं। दूसरी ओर, वर्षों से टीन शेड और छप्पर* के नीचे जीवन गुजार रहे गरीब परिवारों का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर जब कूरेभार खंडविकास अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि आवास सर्वे की प्रक्रिया AI आधारित मॉनिटरिंगके तहत संचालित हो रही है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यदि सर्वे निष्पक्ष हुआ है तो वास्तविक गरीबों के नाम सूची से बाहर कैसे हो गए?
6 likes
11 shares

More like this