Govind Maurya
622 views 28 days ago
योगी का सुलतानपुर दौरा 7 जुलाई को, जनसभा को करेंगे संबोधित #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 7 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचकर जनपद को 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही विवेकनगर स्थित जीआईसी सर्कस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड में बने हैलिपैड पर उतरेंगे।इसके बाद वह प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र की 81 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
5 likes
9 shares

More like this