Newsgenix
588 views 2 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय,वाजिदपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों ने भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को लेकर परिसर के भीतर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने संस्थान के मेस में भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को घटिया बताकर यह हंगामा किया। हंगामे के बीच विद्यार्थियों ने मंगलवार को भोजन और नाश्ता का वहिष्कार करके मेस के आगे अनशन पर बैठ गए। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनील सिंह यादव ने बताया आज वे मुख्यालय से बाहर हैं, मगर विद्यार्थियों की शिकायत मिली है,जिसको सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को संस्थान पहुंचकर मेस संचालक तथा विद्यार्थियों से बात करके समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस तरह की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। हम अभी दस दिन पहले ही इस संस्थान में आए हैं। इधर, संस्थान के भीतर विद्यार्थियों के हंगामे से जुड़े वीडियो बाहर आए हैं। मंगलवार को चहल्लुम का राजपत्रित अवकाश रहने के कारण संस्थान बंद थे। परिसर के भीतर से बाहर आए वीडियो में अभियंत्रण कॉलेज के विद्यार्थी भोजन और नाश्ता की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी के साथ अपना सामूहिक विरोध जताते दिख रहे हैं। बाहरी लोगों ने बताया मंगलवार को सुबह के नाश्ते में शायद इडली का मेनू तय था,जिसे खाने से विद्यार्थियों ने इंकार कर दिया और आंदोलन शुरू कर दिया। विद्यार्थियों के इस हंगामे के पीछे संस्थान के भीतर उपज रही गुटबाजी भी परोक्ष कारण हो सकता है। #Sheikhpura #Bihar #EngineeringCollege #StudentProtest #Newsgenix #📰 बिहार अपडेट
11 likes
9 shares

More like this