Newsgenix
1K views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाने वाली युवती अब माफी की गुहार लगा रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा पेश किया है. अपने पोस्ट में रुचिका दोनों हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांग रही है. मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाने वाली युवती ने कहा- 15 साल की हूं, दूसरों के प्रभाव में आ गई थी. उनका कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंची थीं. वहां मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाते देख वह भी उनके प्रभाव में आ गईं. युवती ने आगे कहा कि उनसे गंभीर गलती हुई है और वह अपने व्यवहार पर बहुत शर्मिंदा हैं. और वह पूरे देश से क्षमा मांगती हैं. #PMModi #JantarMantar #Apology #StudentProtest #ViralVideo #IndianPolitics #BreakingNews #Newsgenix
14 shares

More like this