Newsgenix
506 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट भारत ने जूडो के खेल में शायद ही कभी ऐसा दिन देखा होगा, जैसा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को देखने को मिला. ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के जूडोका (जूडो खिलाड़ी) ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए 3 मेडल जीत लिए. इसमें सबसे पहले और सबसे बड़ा इतिहास अस्मिता डे ने लिखा, जो CWG में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. वहीं उनके 15 मिनट बाद हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीतकर अपना नाम अस्मिता के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया. वहीं यामिनी की उपलब्धि भी कम नहीं रही. पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहीं साक्षी का सामना वर्ल्ड नंबर-13 और पिछले गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट इंग्लैंड एसिल्या टोपराक से था. मध्य प्रदेश के सागर से आने वाली 28 साल की यामिनी ने उन्हें जोरदार टक्कर दी और रेगुलर टाइम में कोई भी नहीं जीत सका. फिर ‘गोल्डन स्कोर’ तक मामला पहुंचा. यहां भी यामिनी ने उन्हें पॉइंट हासिल नहीं करने दिया. मगर इस दौरान उन्हें तीसरी बार ‘शिडो’ (फुटबॉल की भाषा में येलो कार्ड) मिला और इसके चलते वो हार गईं. लेकिन उन्होंने भारत को जूडो में पहला सिल्वर दिलाते हुए रिकॉर्ड स्थापित किया. #judo #cwg #commonwealthgames #silvermedal #Sports #Newsgenix
11 shares

More like this