Govind Maurya
3K views 1 months ago
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत फिटनेस और परमिट की अवधि पूरी कर चुके स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर जिले में 78 स्कूली वाहनों की फिटनेस और 288 वाहनों के परमिट समाप्त पाए गए हैं। इन सभी वाहनों के पंजीयन निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि सभी स्कूलों को 7 जुलाई तक वाहनों की फिटनेस,परमिट,बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध कराने के निर्देश दिए गए हैं।चेतावनी दी गई है कि अधूरे या अवैध दस्तावेजों वाले वाहनों से बच्चों का परिवहन नहीं किया जाए।अभियान के पहले तीन दिनों में 152 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 12 वाहनों का चालान किया गया,जबकि दो वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। परिवहन विभाग की टीमें जिलेभर में लगातार चेकिंग कर रही हैं और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
40 likes
26 shares

More like this