सुशील मेहता
563 views • 8 days ago
विश्व सांप दिवस
विश्व सर्प दिवस 16 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और उन्हें संरक्षण प्रदान करना है। विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) के दिन दुनिया भर में सांप (Snake) के प्रति प्यार जताने के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) यानी डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में सांपों की तकरीबन 3 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 600 प्रजातियों को सबसे जहरीला माना जाता है, जबकि 200 से ज्यादा प्रजातियों को चिकित्सकीय तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिवस को दुनिया भर में लोगों को सांपों और उनके बारे में भ्रातिंया दूर कर उनके प्रति जागरुकता जगाने के लिए मनाया जाता है। सांप उन प्राणियों में से एक है जिसके बारे में दुनिया में शायद सबसे ज्यादा गलतफहमियां हैं. इस दिन को लोगों को सांपों की प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के मौके के तौर पर भी मनाया जाता है। सांप दुनिया के सबसे पुराने जीवों में से एक माना जाता है. इसका दुनिया की लगभग हर सभ्यता में जिक्र मिल जाएगा. आज दुनिया में सांपों की करीब 3458 प्रजातियां हैं. उत्तरी कनाडा के बर्फीले टुंड्रा से लेकर अमेजन के हरे जंगलों और हर रेगिस्तान और महासागर में पाया जाता है. ये बहुत ही चुस्त शिकारी जीव होते हैं, लेकिन प्रकृति में संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैंहसांप बहुत कौतूहल पैदा करने वाला जीव है. वे देखने में और अपने विविधता में बहुत आकर्षक लगते हैं तो कई लोगों को बहुत डरावने. बहुत कम लोग जानते हैं है सांपों के पूर्वज डायनासोर के भी पूर्वज सरीसृप हैं. दुनिया में कम लेकिन फिर भी लोग सांप को पालतू जानवर की तरह पालते हैं. भारत में को इन्हें पालने वालों की जाति होती हैं। #जागरूकता दिवस
14 likes
9 shares