Newsgenix
613 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम आर्थिक मंत्रालयों के बड़े अधिकारियों से मंगलवार को कहा कि सरकार को युवा और भविष्य की सोच रखने वाली होनी चाहिए। यह संदेश उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ जेन जी के विरोध-प्रदर्शनों के बीच इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखने के कुछ दिनों बाद दिया। वित्त, वाणिज्य, उद्योग और टेक्नोलॉजी से जुड़े मंत्रालयों के सचिवों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में पीएम ने कहा, "सरकार को हमेशा युवा, गतिशील और भविष्य की सोच रखने वाली होनी चाहिए, जो तेजी और इनोवेशन के साथ नई चुनौतियों और मौकों के हिसाब से खुद को ढालती रहे।" पीएम मोदी ने सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर उन्होंने अहम सेक्टर में युवा उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे इंडस्ट्री से सलाह-मशविरा करके ऐसे कोर्स तैयार करें जिनसे वर्कफोर्स (काम करने वाले लोग) को उभरते हुए सेक्टर में जरूरी स्किल्स मिल सकें। #PMModi #Newsgenix
6 likes
10 shares

More like this