Jan-Kranti hindi news bulletin
600 views • 20 hours ago •
उदापट्टी में पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का भव्य स्वागत
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग, कहा— करोड़ों लोगों की भाषा को मिले सरकारी संरक्षण
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 2 अगस्त 2026)। पटना से लौटने के क्रम में बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन कुछ देर के लिए उदापट्टी स्थित युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. राजा के आवास पर रुके। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने पाग, चादर और फूल - मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री शाहीन ने भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता देने की मांग उठती रही है। भोजपुरी बोलने वालों की संख्या करोड़ों में है तथा इसकी समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती है।
उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलावा मॉरीशस, नेपाल और सूरीनाम जैसे देशों में भी बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसी समृद्ध भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए।
शाहीन ने कहा कि आठवीं अनुसूची में शामिल होने से भोजपुरी भाषा को सरकारी संरक्षण मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में इसके उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा इसके संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट #samastipur #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
13 likes
9 shares