Newsgenix
881 views • 9 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट पथ निर्माण विभाग स्टेट हाईवे (राज्य उच्च पथ) पर टोल संग्रह की तैयारी आरंभ कर दी है। नवंबर से स्टेट हाईवे पर टोल संग्रह की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की थी कि केवल व्यावसायिक वाहनों पर ही टोल टैक्स लगेगा।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब टोल बूथों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक वाले कैमरे लगाए जाएंगे।
एआई आधारित यह कैमरा नंबर की तस्वीर के साथ यह टेक्स्ट उपलब्ध करा देगा कि संबंधित वाहन का निबंधन निजी गाड़ी या कमर्शियल वाहन के रूप में है।
अभी पीले नंबर प्लेट वाले वाहन को कमर्शियल माना जाता
अभी यह व्यवस्था है कि जिन वाहनों का नंबर प्लेट पीला है उसे कमर्शियल माना जाता है। इसमें फर्जीवाड़ा की संभावना यह थी कि कमर्शियल वाहन भी अपने नंबर प्लेट को पीले की जगह सफेद कर ले सकते हैं। एएनपीआर की व्यवस्था होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
#biharnews #tolltex #Newsgenix
1 like
12 shares