
ANI NEWS
@aninews
•
News Publisher
Asian News International, Multi-media news agency.
श्रीनगर में रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को मानव सेवा का दिया संदेश
श्रीनगर में विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को रेड क्रॉस सोसायटी की मानवीय सेवाओं और समाज में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने प्राकृतिक आपदाओं, स्वास्थ्य संकटों और मानवीय सेवाओं में रेड क्रॉस के योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रों को प्राथमिक उपचार, रक्तदान, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक सेवा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानवता, दया और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। #12 May के अपडेट
Awareness Programme on Red Cross Day in Srinagar Spreads Message of
Humanity Among Students
An awareness programme was organised in Srinagar on the occasion of World
Red Cross and Red Crescent Day, where students were educated about the
humanitarian services of the Red Cross Society and its role in society.
Students, teachers and volunteers enthusiastically participated in the
programme. Speakers highlighted the contribution of the Red Cross during
natural disasters, health emergencies and humanitarian services. Students were
also made aware of the importance of first aid, blood donation, disaster
management and community service. #12 May के अपडेट
पटनीटॉप में ‘वन पुस्तकालय’ से, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा
JAMMU
KASHMIR KE प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पर्यावरण जागरूकता और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के MAKSAD से ‘वन पुस्तकालय’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों के छात्रों ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी से जुड़े विषयों पर चित्रकला भी प्रस्तुत की। DIG शुक्ला ने स्वयं सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम समुदाय की भागीदारी, शिक्षा और सतत विकास के महत्व को उजागर करता है। #12 May के अपडेट
Van
Pustakalaya in Patnitop Promotes Eco-Tourism
At the famous tourist destination of Patnitop in Jammu and Kashmir, a ‘Van
Pustakalaya’ (Forest Library) was inaugurated with the aim of promoting
environmental awareness and eco-tourism. On the occasion, students from local
schools presented drawings on themes related to the environment and ecology.
DIG Shukla personally selected the top three participants and awarded them
prizes and certificates, while other participants were also given consolation
prizes and certificates. The program highlighted the importance of community
participation, education, and sustainable development. #12 May के अपडेट
चंबा कढ़ाई कला को नया जीवन: कठुआ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में प्राचीन चंबा कढ़ाई कला को पुनर्जीवित करने के लिए हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम विभाग ने ‘करखानदार योजना’ के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल इस पारंपरिक कला को संरक्षित करना है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देना है। हैंडिक्राफ्ट एंड हैंडलूम विभाग जम्मू के निर्देशन में चंबा कढ़ाई जैसी विलुप्त होती कला को नया जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। यह कला कभी जम्मू और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय थी और अपनी बारीक चित्रात्मक शैली के लिए जानी जाती है। कठुआ जिले के हिरानगर तहसील के गांव कूटाह में एक विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां स्थानीय महिलाओं को चंबा कढ़ाई की उन्नत ट्रेनिंग दी जा रही है। #11 May के अपडेट
Reviving
Chamba Embroidery: Initiative to Empower Women in Kathua
In the
Kathua district of Jammu and Kashmir, the Department of Handicrafts and
Handloom has launched a special training program under the ‘Karkhandar Scheme’
to revive the ancient art of Chamba embroidery.
The
initiative aims not only to preserve this traditional craft but also to empower
women by promoting their socio-economic development. Under the guidance of the
Department of Handicrafts and Handloom Jammu, efforts are being made to breathe
new life into the fading art of Chamba embroidery.
This
craft was once highly popular in the hilly regions of Jammu and Himachal
Pradesh and is known for its intricate pictorial style. A dedicated training
center has been established in Village Kootah, Tehsil Hiranagar, where local
women are being provided advanced training in Chamba embroidery. #11 May के अपडेट
कश्मीरी भाषा के संरक्षण को लेकर श्रीनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कश्मीर में स्थानीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किताबों का प्रकाशन अहम भूमिका निभा रहा है। खासतौर पर कश्मीरी भाषा के संरक्षण के लिए कई लेखक सराहनीय कार्य कर रहे हैं और अपनी रचनाओं के जरिए इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू और कश्मीर अकादमी ऑफ आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेजेज द्वारा श्रीनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई लेखकों की किताबों का विमोचन किया गया। इस मौके पर डॉ. इदरीस बदरानी, महफूज नबी और कश्मीरी लेखक बशीर अहमद डांग्रू की किताब SREH TE WEH को खास सराहना मिली। यह किताब कश्मीर की सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। #11 May के अपडेट
Awareness
Program Held in Srinagar to Promote and Preserve Kashmiri Language
In
Kashmir, the publication of books is playing a vital role in promoting local
language and culture. Several writers are doing commendable work to preserve
the Kashmiri language and are striving to pass it on to future generations through
their writings. In this regard, a special program was organized in Srinagar by
the Jammu and Kashmir Academy of Art, Culture and Languages, where books
written by several authors were released. #11 May के अपडेट
कश्मीर की मशहूर डल झील पर्यटकों से
गुलजार, लोगों में खुशी की
लहर
कश्मीर की खूबसूरती एक बार फिर
देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मशहूर डल
झील इन दिनों सैलानियों से गुलजार नजर आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी
साफ झलक रही है। कश्मीर घाटी में इस साल पर्यटन ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
श्रीनगर में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। डल झील में
शिकारा की सवारी और हाउसबोट में ठहरने का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में
सैलानी पहुंच रहे हैं। #10 May के अपडेट
Kashmir’s Famous Dal Lake Bustles with Tourists, Wave of
Happiness Among Locals
Kashmir’s
breathtaking beauty is once again attracting tourists from across the country
and abroad. The famous Dal Lake is currently bustling with visitors, bringing
visible joy to the faces of local residents. Tourism in the Kashmir Valley has
reached new heights this year, with a significant surge in the number of
visitors to Srinagar. A large number of tourists are arriving to enjoy shikara
rides on Dal Lake and the unique experience of staying in houseboats. #10 May के अपडेट


