कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज
कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग दफ़्तर के सामने मंगलवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदू जागरण मंच समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
प्रदर्शन बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नाम के युवक की कथित सामूहिक पिटाई और मौत के विरोध में किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में उप उच्चायोग की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई लोगों के घायल होने का दावा किया गया है, वहीं दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के बाद पार्क सर्कस और आसपास के इलाकों में कुछ देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।
#KolkataProtest #BangladeshNews #HinduOrganizations #PoliceLathiCharge #WestBengal #BreakingNews #IndiaNews #Bangladesh #VHP
#📢असम के CM की बांग्लादेश को चेतावनी 😮 #😱बांग्लादेश: युवा नेता पर जानलेवा हमला 😮 #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट