कुकुरमुत्ते की तरह बिहार में खुल रहे निजी स्कूल नेपाल की तरह बिहार में भी अंकुश लगाने की सरकार से मांग
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पड़ोसी देश नेपाल में बनी सरकार ने निजी विद्यालयों को बंद कर दुनिया में मिसाल कायम किया है: भाग्य नारायण चौधरी
मोतिहारी,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 12 अप्रैल, 2026)। कुकुरमुत्ते की तरह बिहार में खुल रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर पर अंकुश लगाने की सरकार से मांग भाग्य नारायण चौधरी, सेवा निवृत कार्यालय अधीक्षक पूर्वी चम्पारण समाहरणालय, मोतिहारी सह पूर्व राज्याध्यक्ष
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोपगुट, बिहार, पटना सह
मुख्य सलाहकार बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोपगुट, बिहार, पटना सह मुख्य संरक्षक
पूर्वी चम्पारण, जिला महासंघ गोप
सम्मानित अध्यक्ष गुट, मोतिहारीसह
बिहार अनु० कर्मचारी संघ, पूर्वी चम्पारण सह सचिव नगर निगम कर्मचारी महासंघ, पूर्वी चम्पारण, सह
जिला कमिटी सदस्य भाकपा माले, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी सह Mediator
जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, पटना, मंत्री, शिक्षा विभाग, पटना, मुख्य सचिव, बिहार, पटना के साथ ही प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, पटना से पत्र सं. 46/26 तिथि 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से मांग करते हुऐ कहाँ है की बिहार में कुकुरमुत्ते की तरह निजी स्कूलों को खोल कर छात्रों, अभिभावकों को मनमानी पूर्वक
लूटने वाले स्कूलों को नेपाल की तरह बंद करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी निम्न लिखित तथ्यों को प्रस्तुत किया है-
1. कि मन माने तौर पर प्रवेश शुल्क, मासिक शुल्क, वाहन शुल्क, किताब कॉपी, पोशाक एंव अन्य शुल्क,
पुन:नामांकन शुल्क वसूले जाते हैं!
2. कि सरकार द्वारा निर्धारित 25% गरीब, कमजोर छात्रों के नाम पर खाना पूर्ति करने की साजिस में
स्कूलों के शिक्षक अन्य कर्मचारी के बच्चो के नाम पंजी कृत कर उनके लिए प्राप्त अनुदान का फर्जीवाडा
किया जाता है!
3. कि समय समय पर अन्य विशेष शुल्क वसूले जाते हैं!
सर्व विदित है कि हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल में बनी सरकार ने निजी विद्यालयों को बंद कर दुनिया में मिसाल कायम किया है! साथ ही यह किया गया है कि समान शिक्षा नीति के तहत सरकार
के मंत्री, संतरी से लेकर आम खास के बच्चे एक साथ एक ही तरह के विद्यालयों में पढ़ेंगे!
जनहित,
बिहार के आम जनता के हित में सादर अनुरोध किया है कि बिहार के सभी लुट के शोषक निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेने की कृपा की जाय !
मिलेगी!
इस कार्य से पूरे सूबे बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया में श्रेयस्कर संवाद जाएगा और बड़ी ख्याति मिल सकती हैं। पत्र की प्रतिलिपि सभी जिला पदाधिकारी को सकारात्मक प्रतिवेदन भेजने का अनुरोध किया हैं।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
#moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##education ##india_jankranti_news,