उत्तरप्रदेश घटनाक्रम

1 Post • 75 views
Newsgenix
755 views 3 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ऑनलाइन प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से जहां नोएडा के हाउसिंग मार्केट में रियल एस्टेट की कीमतों में तेजी आई है, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के आस-पास प्रॉपर्टी की कीमतों में 2020 से 2025 के बीच जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रिपोर्ट (“रनवे टू रियल्टी: कैसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रियल एस्टेट को नया रूप दे रहा है”) के अनुसार पिछले पांच सालों में अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना हो गई हैं, जबकि प्लॉट की कीमतें औसतन 1.5 गुना बढ़ी हैं। कुछ खास माइक्रो-मार्केट में तो 5 गुना तक की वृद्धि देखी गई है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के दम पर निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार रहने की बेहतर सुविधाओं, रोजगार के सृजन और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधारों के चलते विकास का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले दो वर्षों में प्लॉट और अपार्टमेंट दोनों की कीमतों में क्रमशः 28% और 22% की वृद्धि होने की संभावना है। #NoidaAirport #JewarInternationalAirport #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #Newsgenix
16 likes
20 shares