तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री थलापथी विजय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌸

Naman News
651 ने देखा
1 दिन पहले
#📢तमिलनाडु: विजय ने ली CM पद की शपथ 🙏 #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #तमिलनाडु #📢तमिलनाडु में बड़ा सियासी गेम 😲 मुख्यमंत्री की गद्दी पर पहली बार 'विजय'! तमिलनाडु में थलापति का राज,तमिलनाडु के नए 'बॉस' का स्वागत! CM Vijay Guard of Honour: तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Thalapathy Vijay) ने आज अपनी नई पारी की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के बाद, मुख्यमंत्री विजय सीधे राज्य सचिवालय पहुँचे। ​सचिवालय परिसर में तमिलनाडु पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया। यह दृश्य बेहद प्रभावशाली था, जहाँ एक फिल्मी सुपरस्टार अब एक राज्य के मुखिया के रूप में संवैधानिक सम्मान स्वीकार कर रहा था। पदभार ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री विजय ने जनहित में 3 महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल का गठन शामिल है। क्या तमिलनाडु में विजय का यह 'गार्ड ऑफ ऑनर' एक नए युग की शुरुआत है? देखिये 'नमन न्यूज' की यह ग्राउंड रिपोर्ट। ​वीडियो में देखिये: ​सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने के शानदार दृश्य। ​कार्यभार संभालते ही विजय के वो 3 ऐतिहासिक फैसले जिन्होंने सबको चौंका दिया। ​सचिवालय के बाहर जमा हजारों प्रशंसकों और समर्थकों का जोश। ​
Newsgenix
9.5K ने देखा
1 दिन पहले
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। थलापित विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं। सहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं। विजय ने शपथ के दौरान कहा…मैं सी. जोसेफ विजय भारत की संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में #📢तमिलनाडु: विजय ने ली CM पद की शपथ 🙏 #Newsgenix भारत की एकता, अखंडता को बनाए रखूंगा और अपने विवेक के अनुसार कर्तव्यों और कानून का पालन करूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और ना ही एकतरफा आदेश मानूंगा। मैं न्याय करूंगा, सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा।