नवादा न्यूज़

Naman News
531 views
12 hours ago
#📰 बिहार अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #देशी #नवादा न्यूज़ #नवादा न्यूज़ न धूप का डर, न लू का असर! बाइक सवार का यह 'देसी एयर कंडीशनर' देख सिर पकड़ लेंगे बड़े-बड़े इंजीनियर। नमस्ते, आप देख रहे हैं Naman News! ​बिहार की गर्मी और यहाँ के लोगों का टैलेंट—दोनों ही लाजवाब हैं! जब पारा 44 डिग्री पहुंच जाए और बाइक चलाना मुश्किल हो जाए, तो एक बिहारी क्या करता है? वह अपना 'जुगाड़' निकालता है। ​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखिए कैसे एक शख्स ने अपनी बाइक के ऊपर बांस और घास-फूस का इस्तेमाल करके एक सुंदर और ठंडी छत बना ली है। यह 'फूस की छत' न केवल धूप को रोकती है, बल्कि हवा लगते ही प्राकृतिक ठंडक भी देती है। लोग इसे सड़क पर देखकर अपनी गाड़ियां रोक-रोक कर वीडियो बना रहे हैं।
R .S 🚀Amazing 🔬Facts & 💡g k / NEWS 🤔
688 views
16 days ago
#meerut #मवाना न्यूज़ #मेरठ के मवाना तहसील स्थित मीवा गांव की रहने वाली प्रियंका (डिप्टी जेलर) का चयन कृषि सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
Naman News
778 views
1 months ago
#📰 बिहार अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #ये कैसी शराबबंदी #नवादा न्यूज़ #नवादा न्यूज़ बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद Nawada से खुलेआम शराब बिक्री की खबर सामने आई है। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Naman News
808 views
4 months ago
#📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #बिहार ब्रेकिंग न्यूज #ब्रेकिंग न्यूज #काशीचक न्यूज़ नवादा थाने में मिली लाश, सिपाही की बहन से अफेयर था:एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार; नवादा में लोगों ने थाना घेरा, सड़क जाम-तोड़फोड़ थाने में मिली लाश, सिपाही की बहन से अफेयर था:एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार; नवादा में लोगों ने थाना घेरा, सड़क जाम-तोड़फोड़ नवादा2 घंटे पहले नवादा में गुरुवार सुबह पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। 16 साल के सन्नी कुमार को पुलिस बुधवार शाम थाने लेकर आई थी। उस पर सिपाही की बहन को भगाने का आरोप था। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और आपातकालीन सेवा 112 की गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी गई। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तब जाकर जाम हट सका। नवादा SP मौके पर कैंप कर रहे हैं। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों की टीम से कराया जा रहा है और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सन्नी काशी चौक प्रखंड के बौरी गांव का रहने वाला था। उसका गांव की ही प्रीति कुमारी से 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भाग गए थे। लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है। उसने सन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस बुधवार शाम करीब 7 बजे सन्नी को हिरासत में लेकर थाना लाई। अगले दिन सुबह 7 बजे थाना परिसर में ही सन्नी की मौत हो गई। काशीचक थाने में सन्नी कुमार का शव मिला है मृतक की बहन ने लगाए गंभीर आरोप मृतक की बहन बोली, 'मेरा भाई किसी से मोहब्बत करता था या नहीं, हमें नहीं पता था, लेकिन एक लड़की से उसकी बातचीत होती थी। उस लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है, कहां पोस्टेड है किसी को पता नहीं। बुधवार शाम करीब 7 बजे काशीचक पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और थाना परिसर में रखा।' 'सुबह हमें खबर मिली कि भाई की मौत हो गई, लेकिन पुलिस मौत का कारण नहीं बता रही थी। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि पुलिस शव को ले जा रही थी। हमने गाड़ी रोकी तो भाई के गले पर रस्सी के गहरे निशान दिखे। थाने में ही गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस और लड़की का परिवार मिलकर यह सब किया है।' थाने के CCTV की जांच कर रही पुलिस DSP राकेश कुमार ने बताया कि, थाना परिसर में एक नाबालिग की मौत हुई है और परिसर में लगे कैमरों की जांच की जा रही है। नाबालिग पर प्रेम प्रसंग का मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे हिरासत में लिया गया