गोंडा न्यूज़

केदार नाथ वर्मा
599 views
14 hours ago
#गोण्डा_की_खबरें सुहागनों ने वट सावित्री व्रत रख पतियों के दीर्घायु की कामना की सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा और अपने पतियों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वट वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। गोण्डा में आज शनिवार को मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं गोण्डा नगर स्थित खैरा भवानी मंदिर, गौरी शंकर सीताराम आश्रम सहित दर्जनों मंदिरों व स्थलों पर सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा स्थल पहुंचीं और धागा बांधकर अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने फल, फूल, रोली, अक्षत और पूजन सामग्री अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने तप और समर्पण से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। उसी परंपरा को निभाते हुए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रख महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना की। वट सावित्री व्रत को लेकर पूरे जिले में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ इस पर्व को मनाया।
केदार नाथ वर्मा
494 views
5 days ago
#गोण्डा_की_खबरें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद गोण्डा में भव्य कलश यात्रा गोण्डा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद गोण्डा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से शुरू होकर मुख्यालय स्थित बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक निकाली गई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं ज्योतिर्लिंग आयोजन के अवसर पर निकाली गई इस कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से प्रारंभ होकर बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे और पूजा-अर्चना में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन ने जनपद में आस्था और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
केदार नाथ वर्मा
518 views
6 days ago
#गोण्डा_की_खबरें KCIT पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया मातृ दिवस गोंडा के केसीआईटी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 4 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल और प्रधानाचार्या अंकिता श्रीवास्तवा ने कहा कि मां केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि बच्चों के संस्कार और भविष्य की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी माताओं का सम्मान करते हुए उन्हें गिफ्ट भेंट किए और मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में भावनाओं, खुशी और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।
केदार नाथ वर्मा
532 views
6 days ago
#गोण्डा_की_खबरें मंदबुद्धि छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया गोण्डा के धानेपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जहां मंदबुद्धि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया,और हत्या के बाद पूरी रात उसी शव के पास लेटा रहा। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के प्रतिपाल गंज का है, जहां 39 वर्षीय बड़े भाई पर उसके 26 वर्षीय छोटे भाई ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला इतना बेरहम था कि बड़े भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाई घर से भागा नहीं, बल्कि पूरी रात शव के पास ही पड़ा रहा। सुबह जब पिता की आंख खुली और उन्होंने बड़े बेटे को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पिता की तहरीर पर आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से विचलित बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।
केदार नाथ वर्मा
476 views
7 days ago
#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर आखिरकार जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए हैं। TOPB टीम, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी गोण्डा की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 हजार रुपये कीमत के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गोण्डा, रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को गोण्डा में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय के मार्गदर्शन में TOPB टीम गोण्डा, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ये मोबाइल उन्होंने गोण्डा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
केदार नाथ वर्मा
464 views
9 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे स्टेशन से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर आखिरकार RPF और GRP के हत्थे चढ़ गया। संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। मामला गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन का है, जहां TOPB टीम RPF गोण्डा, अपराध आसूचना शाखा और GRP की संयुक्त टीम द्वारा गस्त के दौरान शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से ओप्पो और रियलमी कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ये मोबाइल चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल आर्य पुत्र रामबरन आर्य निवासी उदयराजपुरवा थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोण्डा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। RPF और GRP की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। रेलवे पुलिस का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
केदार नाथ वर्मा
1.2K views
17 days ago
#गोण्डा_की_खबरें आरपीएफ एवं जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर खोया हुआ सामान किया यात्री के सुपुर्द गोण्डा, रेल यात्रा के दौरान सामान खोना किसी भी यात्री के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है, लेकिन अगर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हों, तो खोया हुआ सामान भी वापस मिलना मुस्किल नहीं है ऐसा ही एक सराहनीय कार्य जीआरपी गोण्डा कर दिखाया है। दरअसल आज 28 अप्रैल 2026 को बस्ती जनपद के रहने वाले यात्री हरिप्रसाद, भटनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मुंबई से बस्ती तक की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका एक बैग, जिसमें करीब 5 लाख रुपये के कीमती आभूषण और 51 हजार रुपये नगद थे, वह अचानक कहीं गुम हो गया, यात्री द्वारा रेल मदद 139 पर शिकायत दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी गोण्डा और आरपीएफ गोण्डा की संयुक्त टीम हरकत में आ गई, पुलिस टीम ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की और महज 24 घंटे के अंदर खोया हुआ बैग, नगदी और आभूषण समेत बरामद कर लिया अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री हरिप्रसाद बेहद खुश नजर आए और जीआरपी और आरपीएफ की तत्परता और ईमानदारी की जमकर सराहना की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। जीआरपी और आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं।
केदार नाथ वर्मा
603 views
22 days ago
#गोण्डा_की_खबरें मोबाइल व हजारों रुपये नगदी समेत एक शातिर चोर गिरफ्तार गोण्डा, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है, शातिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। आपको बता दें आज 24 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा एवं जीआरपी गोण्डा ने अभियान चलाकर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 25 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शाहिद पुत्र इजहार निवासी ग्राम- पुरंदरपुर थाना- नौतन जिला बेतिया बिहार उम्र 20 वर्ष काफी समय से चोरी की घटनाओं में शामिल था और पुलिस को इसकी तलाश थी। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है आरपीएफ एवं जीआरपी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह और किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।