सीतामढ़ी समाचार

Jan-Kranti hindi news bulletin
527 views
12 hours ago
AI indicator
"नम आंखों से दी गई पूर्व शिक्षक देवेंद्र महतो की अंतिम विदाई" जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता संवाददाता अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की,और कहा कि देवेंद्र महतो जी एक शिक्षक के साथ साथ अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे, विधापत्ति नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मई 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के जाने माने शिक्षक देवेंद्र महतो जी के निधन से पूरा विद्यापति प्रखंड उदाश हो गया जैसे ही पता चला कि देवेंद्र महतो का निधन हो गया क्या विद्यार्थी क्या अभिभावक सभी के एक ही स्वर थे , बहुत अच्छे शिक्षक थे उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता इधर बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की,और कहा कि देवेंद्र महतो जी एक शिक्षक के साथ साथ अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह (टुनटुन सिंह) ने कहा देवेंद्र सर का आश्मयिक चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। गहरी संवेदना व्यक्त करने में संजीत सहनी मुखिया,अमित भूषण (शिक्षक), जयराज पासवान (शिक्षक), रमेश रजक (शिक्षक), विवेकानंद सिंह मुखिया गणेश गिरी कवि जी,मो. गुड्डू, आशीष झा,रंजय सिंह,सुधीर महतो,चंदन झा,मनीष सिंह, ज्ञानदीप इत्यादि मुख्य थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
Naman News
602 views
1 days ago
#📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #नीतीश कुमार #सीतामढ़ी समाचार सीतामढ़ी में नीतीश कुमार का 'पुराना अंदाज'! देवेश चंद्र ठाकुर के घर हुई गुप्त मंत्रणा | Naman News Nitish Kumar Sitamarhi Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी के दौरे पर रहे, जहाँ वे एक बार फिर अपने पुराने संगठनात्मक तेवर में नजर आए। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में नीतीश कुमार ने जिले के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। ​बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पुराने दिनों के संघर्षों को याद किया और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की चर्चा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती ही आने वाली चुनौतियों का सामना करने का एकमात्र रास्ता है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर पर हुई इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या नीतीश कुमार का यह दौरा सीतामढ़ी में जेडीयू को फिर से नई मजबूती देगा? पूरी रिपोर्ट देखिये 'नमन न्यूज' पर।
Jan-Kranti hindi news bulletin
522 views
1 days ago
AI indicator
माधोपुर दिघरुआ पैक्स में कथित गबन के खिलाफ माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना-प्रदर्शन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट बिना ऑडिट कराये एवं जमाकर्ता का 4 करोड़ रूपए लौटाये पैक्स चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मई 2026)। ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पैक्स में कथित 4 करोड़ रुपये के गबन और बिना ऑडिट चुनाव कराने की तैयारी के विरोध में गुरुवार को भाकपा माले समेत जमाकर्ता किसानों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता मो० तौफिक आलम ने किया। धरना का संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता मो० तौफिक आलम ने कहा कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने, दोषियों को जेल भेजने तथा पहले ऑडिट कराने के बाद ही चुनाव कराने की मांग उठाई है। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश की जा रही है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। धरना में भाकपा माले के आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, एआईकेकेएमएस के जिला संयोजक चंद्रशेखर राय, पलटन साह, रौशन कुमार, माधोपुर दिघरूआ पंचायत के मुखिया ब्रिजनंदन राम, सरपंच राजेश दास, उपमुखिया अतिश कुमार, पूर्व पैक्स सदस्य संजीत राय, चंदेश्वर राम समेत बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एवं स्थानीय लोग शामिल थे। मौके पर 7 सूत्री मांग पर बीडीओ रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की गई अन्यथा 19 मई को प्रखंड पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
497 views
1 days ago
AI indicator
हल्की बारिश में समस्तीपुर शहर हुआ जलमग्न, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
573 views
2 days ago
AI indicator
भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी किया तेज जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मई 2026)। दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में 16 से 18 मई 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी अभियान तेज कर दिया गया है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ताजपुर नगर परिषद के बाजार क्षेत्र समेत प्रखंड के गांव -टोले में विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं कोष संग्रह अभियान लगातार चलाया जा रहा है साथ ही शाखा, लोकल एवं पंचायत कमिटी की बैठकों का सिलसिला भी जारी है। बैठकों में सम्मेलन की राजनीतिक एवं सांगठनिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है तथा सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी जारी है और सभी कमिटियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, मजदूर-किसान, नौजवान, छात्र एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, शाद तौहीदी आदि मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content ##Samastipur news ##india_jankranti_news,
Jan-Kranti hindi news bulletin
2.6K views
5 days ago
AI indicator
TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news ##Bihar politics जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 10 मई 2026)। TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में रविवार को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में ताजपुर गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पूतला फूंका। कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने किया। मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो० रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो० शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
Jan-Kranti hindi news bulletin
471 views
5 days ago
AI indicator
जब जिला मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण जगह पर बिजली की इस तरह खुलेआम बर्बादी हो रही है, तो जिले के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है:सुरेंद्र प्रसाद सिंह #moj_content ##india_jankranti_news, #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news
Jan-Kranti hindi news bulletin
548 views
7 days ago
AI indicator
अजमेर दरगाह नहीं, शिव मंदिर है ? जिला कोर्ट में आज हुई अहम सुनवाई, फैसला सुरक्षित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में कहा गया कि कई ऐतिहासिक ग्रंथों एवं दस्तावेजों में मंदिर होने के संकेत मिलते हैं। इंडिया जनक्रांति न्यूज़ डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 8 मई 2026)। अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़े कथित “शिव मंदिर” विवाद मामले में आज जिला अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। मामला उस याचिका से जुड़ा है जिसमें दावा किया गया है कि वर्तमान अजमेर दरगाह परिसर के भीतर प्राचीन शिव मंदिर मौजूद था। याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत में कहा गया कि कई ऐतिहासिक ग्रंथों एवं दस्तावेजों में मंदिर होने के संकेत मिलते हैं। वहीं दरगाह पक्ष और खादिम संगठनों ने इन दावों का विरोध करते हुए अदालत में कहा कि दरगाह सदियों से देश-दुनिया के लोगों की आस्था का केंद्र रही है और इसे अनावश्यक रूप से विवादित बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान दरगाह से जुड़े विभिन्न संगठनों एवं पक्षकारों ने खुद को मामले में शामिल किए जाने की मांग करते हुए आवेदन दायर किया। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत के अगले फैसले के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन पक्षों को आधिकारिक रूप से मामले में शामिल किया जाएगा और आगे की सुनवाई किस दिशा में बढ़ेगी। गौरतलब है कि यह मामला पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब तक अदालत की ओर से यह नहीं कहा गया है कि दरगाह परिसर में शिव मंदिर था या नहीं। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #moj_content ##india_jankranti_news, ##Samastipur news